Govinda Dating Komal Rani Swarnkar? 'मौका मिले तो अभी दांव लगा दूं', अफेयर पर गोविंदा के बेबाक बोल, तलाक का नहीं डर

गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी में तनाव के बीच सुनीता ने तलाक का केस वापस ले लिया है. गोविंदा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अफेयर की चर्चा और परिवार से जुड़े आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया दी.

Advertisement
गोविंदा का छलका दर्द (Photo: Social Media) गोविंदा का छलका दर्द (Photo: Social Media)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 24 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:56 PM IST

गोविंदा और सुनीता आहूजा की मैरिड लाइफ मुश्किल दौर से गुजर रही है. सुनीता अपना तलाक केस वापस ले चुकी हैं. दूसरी ओर गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णरानी के अफेयर की चर्चा है. बॉलीवुड के 'हीरो नंबर 1' ने पत्नी से अनबन और बेटी की उम्र की एक्ट्रेस संग अफेयर पर चुप्पी तोड़ी है. आइए जानते हैं कि गोविंदा ने क्या कहा.

Advertisement

अफेयर पर बोले गोविंदा
गोविंदा से पूछा गया कि हाल ही में सुनीता आहूजा ने जो डिवोर्स केस फाइल किया था. वो वापस ले लिया. ABP संग बातचीत में उन्होंने कहा कि हां कैसे नहीं वापस लेतीं. इसके बाद उनसे पूछा गया कि क्या सुनीता को डिवोर्स केस वापस लेने के लिए डराया-धमकाया गया, उन्होंने कहा कि नहीं. गोविंदा से कहा गया कि सुनीता का आरोप है कि आप किसी रूप के सौंदर्य में इतने व्याकुल हो गए हैं कि आपको घर-परिवार नहीं दिख रहा है. 

गोविंदा ने कहा कि मेरी चार-चार मिस यूनिवर्स टाइप की हीरोइन वो आईं बोलीं कि मस्ती करते हैं, लेकिन मैं उनसे कभी ठीक से नहीं मिला. उनसे पूछा गया कि अभी पछतावा होता है कि ठीक से क्यों नहीं मिले. गोविंदा ने कहा कि हां.... अभी मौका मिले, तो दांव लगा दूं. गोविंदा के मुताबिक, अब उन्हें वो सब करने में कोई डर नहीं है, जो वो पहले नहीं कर पाए.

Advertisement

इसी इंटरव्यू में गोविंदा ये भी कहा कि जब कोई आपका नसीब चुराना चाहता है, तो वो आपकी स्त्री चुराता है. गोविंदा ने ये भी कहा कि जो लोग घर तोड़ने की कोशिश करते हैं. उनका मन करता है कि ऐसे लोगों को जूते से मारा जाए. 

7 साल बाद होगा कमबैक
गोविंदा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वो फिल्म रूपा से 7 साल बाद बड़े पर्दे पर कमबैक करने जा रहे हैं. इस फिल्म में उनकी को-एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णरानी हैं. कोमल रानी स्वर्णरानी फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं. फिल्म प्रमोशन के दौरान दोनों की खास केमिस्ट्री देखने को मिली. गोविंदा और कोमल रानी हर इवेंट में साथ स्पॉट किए जा रहे हैं. इसके बाद दोनों के अफेयर की चर्चा होने लगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »