'मैं वापस आऊंगा' को मिल रहा तारीफ़ों का सॉलिड फायदा, मंगलवार को कमाई में आया जंप

डायरेक्टर इम्तियाज अली की नई लव स्टोरी मैं वापस आऊंगा ने शुरुआती सुस्ती के बाद बॉक्स ऑफिस पर शानदार वापसी की है. दमदार वर्ड ऑफ माउथ और मल्टीप्लेक्स थिएटर्स के 'ब्लॉकबस्टर ट्यूसडे ऑफर' (सस्ते टिकट) का पूरा फायदा उठाते हुए फिल्म ने मंगलवार को 40% से ज्यादा बॉक्स ऑफिस जंप दिखाया है.

Advertisement
'मैं वापस आऊंगा' ने मंगलवार को लिया बड़ा जंप (Photo: Screengrab) 'मैं वापस आऊंगा' ने मंगलवार को लिया बड़ा जंप (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 17 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:32 PM IST

इम्तियाज अली की नई लव स्टोरी मैं वापस आऊंगा ने थिएटर्स में उम्मीद से स्लो शुरुआत की थी. लेकिन क्रिटिक्स के पॉजिटिव रिव्यूज के साथ आई इस फिल्म को जनता से ही खूब तारीफ मिल रही है और इसलिए वर्ड ऑफ माउथ भी दमदार बनता जा रहा है. इसका फायदा मैं वापस आऊंगा को वर्किंग डेज में मिलता नजर आ रहा है. शुक्रवार को धीमी शुरुआत के बाद धीरे-धीरे यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हो रही है और मंगलवार को इसके कलेक्शन में एक बड़ा जंप देखने को मिला.

Advertisement

मैं वापस आऊंगा का बॉक्स ऑफिस कमबैक

जब वी मेट (2007), रॉकस्टार (2011) और तमाशा (2015) जैसी फिल्में बना चुके इम्तियाज की नई फिल्म मैं वापस आऊंगा भी लव स्टोरी ही है. ट्विस्ट बस इतना है कि इस लव स्टोरी में ट्रेजेडी भारत-पाकिस्तान का बंटवारा है. ट्रेलर को दमदार पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलने के बावजूद शायद 'पाकिस्तान एंगल' शुरुआत में इस फिल्म के लिए एक स्पीड ब्रेकर बना. शुक्रवार को फिल्म ने 1.15 करोड़ रुपये के ओपनिंग कलेक्शन के साथ बॉक्स ऑफिस का सफर शुरू किया था.

मगर रिव्यूज और तारीफों में यह बात सामने आई कि मैं वापस आऊंगा एक विशुद्ध इमोशनल लव स्टोरी ही है और कोई पॉलिटिकल बात नहीं करती. शायद इस बात से दर्शकों को फिल्म के लिए थिएटर जाने का भरोसा मिला और रविवार को कलेक्शन बढ़कर 2.50 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा. सोमवार को दमदार वर्ड ऑफ माउथ का फायदा उठाते हुए मैं वापस आऊंगा, ओपनिंग कलेक्शन के लेवल पर डटी रही.

Advertisement

सैकनिल्क का डेटा बताता है कि मंगलवार को इम्तियाज की फिल्म ने फिर से कमाल किया है. ब्लॉकबस्टर ट्यूसडे ऑफर का पूरा फायदा उठाते हुए मैं वापस आऊंगा ने मंगलवार को 1.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. यह सोमवार के मुकाबले 40% से भी ज्यादा का जंप है.

कलेक्शन में जंप से ज्यादा अच्छी बात यह है कि सस्ते टिकट की वजह से फिल्म को दर्शक ज्यादा मिलते हैं. मैं वापस आऊंगा दर्शकों से इमोशनली जुड़ जाने वाली फिल्म है. मंगलवार को मिली भीड़ से फिल्म और ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी और इससे बॉक्स ऑफिस पर पकड़ मजबूत होगी. मैं वापस आऊंगा का रिपोर्टेड बजट 70 करोड़ रुपये के आसपास बताया जा रहा है. दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी की इस फिल्म को जमकर तारीफ़ें मिली हैं. इसलिए तय है कि इसे ओटीटी से अच्छी डील मिलेगी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर दमदार साबित होने के लिए मैं वापस आऊंगा को जनता के सपोर्ट की बहुत जरूरत है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »