बच्ची की हत्या पर हंस कैसे सकते हैं? IPS ऑफिसर पर गुस्साईं कुनिका सदानंद

एक्ट्रेस कुनिका सदानंद हमेशा खुलकर अपनी बात दुनिया के सामने बेबाकी से रखती हैं. अब उन्होंने IPS ऑफिर को फटकार लगाई है, जो 10 साल की बच्ची की हत्या की प्रेस कॉन्फ्रेंस में खिलखिलाकर हंसती दिखी थी.

Advertisement
IPS ऑफिसर पर भड़कीं कुनिका सदानंद (Photo: X/@HotstarReality) IPS ऑफिसर पर भड़कीं कुनिका सदानंद (Photo: X/@HotstarReality)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 26 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:22 PM IST

तमिलनाडु के कोयंबटूर से हाल ही में मासूम बच्ची संग उत्पीड़न की खबर सामने आई, जिसने हर किसी का दिल दहला दिया. 10 साल की बच्ची का अपहरण के बाद यौन शोषण किया गया और फिर उसकी बेदर्दी से हत्या कर दी गई. इस मामले को लेकर पहले से ही लोगों का गुस्सा चरम पर है. वहीं अब पुलिस की असंवेदनशीलता ने लोगों का गुस्सा और भड़का दिया है. अब इस मामले पर एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने भी रिएक्ट किया है. 

Advertisement

IPS ऑफिसर पर भड़कीं कुनिका

बच्ची संग यौन उत्पीड़न और हत्या के मामले के केस में पुलिस ने हाल ही में एक प्रेस फॉन्फ्रेंस रखी थी. मगर गंभीर मामले पर बात करने के दौरान आईपीएस ऑफिसर बाकी दो पुलिस अधिकारियों संग हंसते-खिलखिलाते नजर आईं. आईपीएस ऑफिसर का हंसते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर उनको काफी ट्रोल किया जा रहा है. कई लोगों का IPS ऑफिसर पर गुस्सा फूट रहा है. अब एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने भी आईपीएस ऑफिसर को फटकार लगाई है. 

देखें कुनिका की पोस्ट


  
कुनिका ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो अपने X अकाउंट पर री-शेयर करके लिखा- इनको कोई फर्क नहीं पड़ता. तभी तो हर रोज बच्चियों का शोषण हो रहा है. एक महिला को खी खी खी करके हंसता देखना काफी दुखद है, जो खुद एक मां भी हो सकती है. 

Advertisement

लोगों का फूटा गुस्सा

कई सोशल मीडिया यूजर्स भी महिला IPS ऑफिसर पर भड़क रहे हैं और उनकी हरकत को शर्मनाक बता रहे हैं. वहीं, कुछ लोग IPS ऑफिसर के इस्तीफे की डिमांड कर रहे हैं. 

 

 

बता दें कि बच्ची संग दुष्कर्म और हत्या का मामला अब गरमाता जा रहा है. पुलिस अधिकारियों पर संवेदनहीनता ने लोगों को हैरान कर दिया है और समाज की सोच पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. महिला सुरक्षा को लेकर भी लोग सवाल कर रहे हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement