दूसरी लड़की के साथ दिखा कृति सेनन का रूमर्ड बॉयफ्रेंड, एक्ट्रेस का हुआ ब्रेकअप? फोटो वायरल

कृति सेनन के बॉयफ्रेंड कबीर बाहिया की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं, जिसमें वो एक मिस्ट्री गर्ल के साथ खड़े नजर आए. उनकी फोटोज देखकर ये कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या उन्होंने कृति से अपना रिश्ता तोड़ दिया है.

Advertisement
टूटा कृति का रिश्ता? (Photo: Instagram @kritisanon/Social Media) टूटा कृति का रिश्ता? (Photo: Instagram @kritisanon/Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 27 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:06 PM IST

कृति सेनन इस समय बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हैं. उन्हें बड़े-बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स में काम करते देखा जाता है. कृति की पिछली फिल्म कॉकटेल 2 भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक चल रही है. इसमें सिर्फ उन्हीं की चर्चा हो रही है. लोगों को उनका ग्लैमरस लुक बेहद पसंद आया है. 

कृति अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं. वो पिछले कुछ वक्त से बिजनेसमैन कबीर बाहिया को डेट कर रही हैं. दोनों कई मौकों पर एक साथ देखे जा चुके हैं. इसी साल जब कृति सेनन की छोटी बहन नुपुर की शादी हुई थी, तब कबीर सारे फंक्शन्स का हिस्सा बने थे. 

Advertisement

कृति का हुआ ब्रेकअप?

कृति ने अभी तक अपने रिश्ते को दुनिया के सामने ऑफिशियल नहीं किया है. हालांकि अब उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर किसी दूसरी लड़की संग नजर आए हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट की एक पोस्ट ने बिजनेसमैन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो एक मिस्ट्री गर्ल के साथ पार्टी में नजर आए हैं. ये एक रील का स्क्रीनशॉट है, जिसमें कबीर और दूसरी लड़की दिख रही है. 

यूजर का दावा है कि कबीर बाहिया किसी वेडिंग पार्टी में थे, जहां वो उस लड़की के साथ खड़े थे. इस वीडियो को आलिया मोहन नाम की इंफ्लुएंसर ने शूट करके इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था, जिसपर अब सवाल उठ रहे हैं. लोगों का मानना है कि कबीर और कृति सेनन एक-दूसरे से अलग हो चुके हैं, उनका ब्रेकअप हो गया है. हालांकि बताया जा रहा है कि ये लड़की दरअसल कबीर बाहिया की कजिन हैं. मगर इसकी कोई पुष्टि नहीं की जा सकती.

Advertisement

नौ साल बड़ा है 'बॉयफ्रेंड'

कृति सेनन और कबीर बाहिया का रिश्ता कुछ सालों पहले ही सुर्खियों में आया था. दोनों के बीच नौ साल का फर्क है. जहां कृति 1990 में जन्मी थीं, वहीं कबीर 1999 में पैदा हुए थे. उनकी तस्वीरें और वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल रहती थीं. अब कबीर और कृति के रिश्ते का सच क्या है, ये तो वो दोनों ही जानते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »