कृति सेनन के राखी एड पर प्रियंका की मां का बयान, बोलीं- माई बॉडी माई चॉइस सही, लेकिन...

प्रियंका की मां डॉ. मधु चोपड़ा ने कृति सेनन के विवादित राखी एड पर रिएक्ट करते हुए पूरी कॉन्ट्रोवर्सी पर अपना पक्ष रखा. उनका कहना है कि माई बॉडी माई चॉइस वाली सोच सही है, मगर उसमें भी एक बाउंड्री सेट होनी जरूरी है.

Advertisement
बढ़ रहा है कृति का विवाद (Photo: Instagram @priyankachopra/Screengrab) बढ़ रहा है कृति का विवाद (Photo: Instagram @priyankachopra/Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 28 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 1:09 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने शायद ही ये सोचा होगा कि वो एक राखी का एड करके बुरी तरह फंस जाएंगी. एड में उनके पहनावे पर काफी बुरा विवाद जारी है. लोगों को उसमें उनके कपड़े त्योहार के मुताबिक अटपटे लगे. कृति ने अपनी कॉन्ट्रोवर्सी पर औरतों के पहनावे को लेकर समाज की सोच पर सवाल उठाए थे, जिसपर उन्हें कई लोगों का समर्थन मिला था. अब उनके विवाद पर प्रियंका चोपड़ा की मां डॉक्टर मधु चोपड़ा ने रिएक्ट किया है. 

Advertisement

कृति के एड पर छिड़ा विवाद

मधु चोपड़ा मुंबई में एक इवेंट का हिस्सा बनी थीं, जहां उनसे मीडिया ने कृति सेनन के विवादित राखी एड पर सवाल किया. उन्होंने एक्ट्रेस की 'माई बॉडी माई चॉइस' वाली सोच का समर्थन तो किया, लेकिन साथ ही साथ ये भी कहा कि ये सोच भी एक दायरे में रहकर रखनी चाहिए. 

प्रियंका चोपड़ा की मां ने कहा- मेरी बॉडी, मेरी चॉइस कहना सही है, लेकिन उसकी एक सीमा भी होनी चाहिए. गरिमा बनाए रखना और दूसरों की भावनाओं और मूल्यों का सम्मान करना जरूरी है. ऐसी चीजें आप ऐसी जगह कर सकते हैं, जहां ये सामान्य हों, लेकिन यहां ये सामान्य नहीं हैं. माफ कीजिएगा, लेकिन मैं यही कहूंगी. 

जब मधु चोपड़ा से आगे पूछा गया कि उनकी बेटी प्रियंका भी ऐसे वेस्टर्न स्टाइल कपड़े पहनती हैं, तो इसपर उन्होंने एक्ट्रेस का बचाव करते हुए कहा- मेरे बच्चे भी ऐसे कपड़े पहनते हैं, काम के लिए और अपनी पसंद से भी. लेकिन मुझे लगता है कि मौके के हिसाब से उनका पहनावा अच्छा और सलीके वाला दिखना चाहिए. अगर पहनावा मौके के हिसाब से सही नहीं लगेगा, तो उसकी आलोचना होना स्वाभाविक है. 

Advertisement

विवाद का हुआ गहरा असर

कृति सेनन के एड की इतनी आलोचना हुई कि जिस ब्रैंड ने इसे शूट किया, उन्हें अपना एड हर प्लेटफॉर्म से हटाना पड़ गया. एक ऑफिशियल नोट के जरिए, कंपनी ने लोगों की भावनाओं को अनजाने में ठेस पहुंचाने पर माफी मांगते हुए अपना विवादित एड हटाया. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »