'टॉक्सिक' से इंटीमेट सीन्स हटाने की कियारा कर रहीं गुजारिश? एक्ट्रेस ने बताया खबर का सच

फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है. ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो कियारा ने फिल्म के कुछ खास सीन्स को लेकर मेकर्स के सामने अपनी बात रखी थी.

Advertisement
कियारा आडवाणी और यश (Photo: Instagram/@TheNameIsYash) कियारा आडवाणी और यश (Photo: Instagram/@TheNameIsYash)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:32 PM IST

साउथ सुपरस्टार यश की आने वाली फिल्म 'Toxic: A Fairytale For Grown-Ups' को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि कियारा ने फिल्म में अपने कुछ इंटिमेट सीन्स को लेकर आपत्ति जताई है और मेकर्स से उन्हें छोटा करने या हटाने की गुजारिश की है. अब इन चर्चाओं पर खुद कियारा आडवाणी ने चुप्पी तोड़ी है और वायरल हो रही इन खबरों की सच्चाई बताई है.

Advertisement

कियारा आडवाणी ने क्या कहा?
फिल्म 'Toxic' में अपने सीन्स कटवाने की खबरों पर रिएक्शन देते हुए कियारा आडवाणी ने इसे महज एक अफवाह बताया है. अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक्ट्रेस ने इन रिपोर्ट्स पर नाराजगी जाहिर करते हुए इन्हें 'बिल्कुल बकवास' करार दिया. कियारा के इस बयान ने उन तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि वह फिल्म के बोल्ड कंटेंट को लेकर सहज महसूस नहीं कर रही हैं. एक्ट्रेस ने साफ कर दिया है कि सोशल मीडिया पर चल रही इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है.

क्या थी कियारा के इंटिमेट सीन्स से जुड़ी पूरी चर्चा?
दरअसल, कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि फिल्म में 'नादिया' का किरदार निभा रहीं कियारा आडवाणी ने शूट किए गए फुटेज को देखने के बाद मेकर्स से संपर्क किया था. 'Gulte' की एक रिपोर्ट के अनुसार, कियारा ने कथित तौर पर यश और डायरेक्टर गीतू मोहनदास के सामने अपनी चिंताएं रखी थीं. कहा जा रहा था कि एक्ट्रेस ने शुरुआत में इन रोमांटिक सीन्स को शूट करने के लिए सहमति दे दी थी, लेकिन स्क्रीन पर फाइनल फुटेज देखने के बाद उनका मन बदल गया और उन्होंने एडिटिंग के दौरान इन सीन्स को हल्का करने की मांग की.

Advertisement

फिल्म 'Toxic' को लेकर बढ़ा रोमांच
गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बन रही 'Toxic' एक गंभीर और डार्क दुनिया की कहानी है. जब से फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है, लोग यश और कियारा की केमिस्ट्री देखने के लिए बेताब हैं. फिल्म की कहानी और इसके किरदारों को लेकर काफी गोपनीयता बरती जा रही है, जिससे दर्शकों का एक्साइटमेंट और बढ़ गया है. सभी को अब फिल्म की रिलीज डेट का इंतजार है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement