90s के सुपरस्टार गोविंदा का उनका पत्नी सुनीता आहूजा संग रिश्ता मुश्किल दौर से गुजर रहा है. गोविंदा अब हर जगह पत्नी संग नहीं, बल्कि अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड और को-एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार संग दिखाई देते हैं. अब गोविंदा की बहू और एक्ट्रेस कश्मीरा शाह उनकी डेटिंग लाइफ पर तंज कसती हुई नजर आईं.
क्या बोलीं कश्मीरा?
कश्मीरा शाह को आज मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. इस दौरान पैपराजी ने उनसे उनके ट्रैवल प्लान्स को लेकर सवाल किया. कश्मीरा ने बताया कि वो नए प्रोजेक्ट के लिए ग्रीस जा रही हैं.
इसी के साथ कश्मीरा ने ससुर गोविंदा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार पर भी तंज कसने का कोई मौका नहीं छोड़ा. कश्मीरा अपने तीखे अंदाज में कोमल पर निशाना साधते हुए बोलीं- खास बात ये है कि ये प्रोजेक्ट इंडीपेंडेंट है. इसे न मेरे हसबैंड कृष्णा अभिषेक ने फाइनेंस किया है और न किसी बॉयफ्रेंड ने. हम बाहर की फिल्म करते हैं, घर की नहीं करते.
कश्मीरा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. लोगों का मानना है कि उन्होंने ससुर गोविंदा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी पर निशाना साधा है.
सुनीता ने गोविंदा पर लगाए कई आरोप
बता दें कि गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा कई दफा ये आरोप लगा चुकी हैं कि उनका कोमल रानी संग अफेयर चल रहा है. सुनीता ने यह भी दावा किया था कि कोमल ने उनका घर तुड़वाया है. एक इंटरव्यू में सुनीता ने गोविंदा को कोमल का शुगर डैडी भी बताया था. उन्होंने कोमल पर इशारा तरते हुए ये भी कहा था कि गोविंदा अपनी बेटी की उम्र की लड़की के साथ घूमते हैं.
सुनीता के आरोपों पर कोमल ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करके करारा जवाब दिया था. कोमल ने दावा किया था कि टूटे हुए घर को फिर से तोड़ा नहीं जा सकता. अब पति-पत्नी के बीच की ये अनबन कब खत्म होती है, ये देखने वाली बात होगी.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क