जब फीमेल फैन के लिए घुटनों पर बैठे कार्तिक आर्यन, शेयर किया थ्रोबैक वीडियो

वीडियो में कार्तिक फीमेल फैन के साथ स्टेज पर डांस कर रहे हैं. इसके बाद वे फैन के लिए घुटनों पर बैठते हैं और फैन के हाथों पर किस करते हैं और उसे गले से लगाते हैं. कार्तिक का ये अंदाज देख पूरे ऑडिटोरियम में आवाजें और तालियां बजने लगती है.

Advertisement
कार्तिक आर्यन कार्तिक आर्यन

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 मई 2021,
  • अपडेटेड 4:10 PM IST

कार्तिक आर्यन को सुर्खियों में बने रहना आता है. सोशल मीडिया पर एक्टर के पोस्ट की हमेशा चर्चा रहती है. कार्तिक का सेंस ऑफ ह्यूमर फैंस को काफी पसंद आता है. एक्टर का अब एक नया पोस्ट फैंस के बीच वायरल हो रहा है.

फैन संग कार्तिक का डांस वीडियो वायरल
इस पोस्ट में कार्तिक ने fanception को दिखाते हुए फिल्म प्रमोशन का एक पुराना वीडियो शेयर किया है. जहां वे अपनी फीमेल फैन के लिए घुटनों पर बैठे. ये वीडियो कार्तिक की किसी फिल्म के प्रमोशन का है. वे किसी कॉलेज में गए हुए हैं. कार्तिक चारों तरफ से अपनी फीमेल फैंस के बीच घिरे हुए हैं. वीडियो में कार्तिक की फैंस उन्हें चीयर करती हुई नजर आती हैं. वीडियो में कार्तिक को लेकर दीवानगी साफ दिखती है.

Advertisement


 

वीडियो में कार्तिक फीमेल फैन के साथ स्टेज पर डांस कर रहे हैं. इसके बाद वे फैन के लिए घुटनों पर बैठते हैं और फैन के हाथों पर किस करते हैं और उसे गले से लगाते हैं. कार्तिक का ये अंदाज देख पूरे ऑडिटोरियम में आवाजें और तालियां बजने लगती है. कार्तिक ने कैप्शन में लिखा- इसे कहते हैं फैनसेप्शन क्योंकि मैं अपने फैंस का फैन हूं. कार्तिक के इस वीडियो पर एकता कपूर समेत बाकी सेलेब्स ने भी कमेंट किया है.


 

वर्कफ्रंट पर कार्तिक आर्यन के शाहरुख खान की फिल्म फ्रैडी छोड़ने की खबरें हैं. इससे पहले कार्तिक को दोस्ताना से भी बाहर कर दिया गया था. दोनों ही प्रोजेक्ट छोड़ने पर अभी तक कार्तिक का कोई रिएक्शन नहीं आया है. कार्तिक आर्यन की अभी कई फिल्में पाइपलाइन में हैं, जिनका उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »