करीना कपूर खान ने बताया बेडरूम सीक्रेट, इन चीजों को रखती हैं साथ

करीना ने कई शॉकिंग खुलासे किए हैं. प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली क्रेविंग्स से लेकर परिवार का पैशन फूड, किस तरह उन्होंने अपना लॉकडाउन बिताया और तमाम पर्सनल चीजें जो फैन्स असल में जानना पसंद करेंगे, इनके बारे में जानकारी दी है.

Advertisement
करीना कपूर खान करीना कपूर खान

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 4:50 PM IST

एक्ट्रेस करीना कपूर खान बॉलीवुड की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वालीं एक्ट्रेसेस में से एक हैं. हाल ही में बेबो और सैफ अली खान ने अपने दूसरे बेटे का स्वागत किया है. फरवरी में करीना ने दूसरे बेटे को जन्म दिया है. डिलीवरी के बाद करीना को शूटिंग और पार्टीज में स्पॉट किया गया था. अब उन्होंने डिज्नी प्लस हॉटस्टार के लिए एक लेटेस्ट शो का शूट पूरा किया है. इसका नाम 'स्टार वर्सेस फूड' है.

Advertisement

इस शो में करीना ने कई शॉकिंग खुलासे किए हैं. प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली क्रेविंग्स से लेकर परिवार का पैशन फूड, किस तरह उन्होंने अपना लॉकडाउन बिताया और तमाम पर्सनल चीजें जो फैन्स असल में जानना पसंद करेंगे, इनके बारे में जानकारी दी है. 

शो में दोस्तों ने पूछे दिलचस्प सवाल
करीना से शो में उनकी तीन दोस्तों- तान्या, अनुष्का और शिबानी ने कई दिलचस्प सवाल पूछे. बेबो ने भी इन सवालों के परफेक्ट रिप्लाई दिए. एक्ट्रेस से दोस्तों ने पूछा कि कौन सी तीन चीजें वह रात में सोते हुए बेड पर लेकर जाती हैं. इस पर करीने ने रिप्लाई दिया, 'एक वाइन की बोतल, पायजामा और सैफ अली खान.' बेबो को लगता है कि उन्होंने यह परफेक्ट जवाब दिया है और वह हैंपर जीतने के काबिल बनी हैं. 

Advertisement

प्रेग्नेंसी के दौरान क्या खाने की होती थी क्रेविंग?
करीना ने प्रेग्नेंसी के दौरान खाने-पीने की चीजों की क्रेविंग्स को लेकर भी कई बातें बताईं. पिज्जा और पास्ता खाने की करीना को काफी क्रेविंग्स होती थीं. किचन का इंचार्ज कौन रहता है, इस पर बेबो ने कहा, 'तैमूर और सैफ को किचन में मजा आता है तो दोनों ही किचन में रहते हैं और मैं म्यूजिक की इंचार्ज होती थी. दोनों को जैज म्यूजिक सुनना काफी पसंद है.' इसके अलावा बेबो ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान सैफ अली खान ने खाने को लेकर काफी एक्सपेरिमेंट्स किए.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »