दिवाली पर करीना कपूर खान का स्पेशल प्लान, मुंबई में नहीं मनाएंगी जश्न

करीना कपूर खान मुंबई में काम पर वापस लौट आई हैं और सैफ अली खान बीते दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भूत पुलिस की शूटिंग के लिए धर्मशाला गए हैं.

Advertisement
सैफ अली खान, करीना कपूर खान और तैमूर सैफ अली खान, करीना कपूर खान और तैमूर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 1:05 PM IST

बॉलीवुड के ज्यादातर सेलेब्स ने इस बार दिवाली अपने परिवार और कुछ गिने चुने करीबी दोस्तों के साथ सेलिब्रेट करने का फैसला किया है. इनमें से कुछ तो पहले ही अपनी दिवाली पार्टियां कैंसिल कर चुके हैं और कोविड के बाद काम पर लौटे बाकी सेलेब्स के भी इस साल दिवाली पार्टी ऑर्गनाइज करने की संभावनाएं कम ही नजर आ रही हैं.

Advertisement

हाल ही में करीना कपूर खान मुंबई में काम पर वापस लौट आई हैं और सैफ अली खान बीते दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भूत पुलिस की शूटिंग के लिए धर्मशाला गए हैं. जहां तक दोनों के दिवाली सेलिब्रेशन की बात है तो करीना ने कहा कि वे इस बार शहर की चकाचौंध से दूर दिवाली मनाएंगे.

उन्होंने बताया कि वे इस त्योहार को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में ही सेलिब्रेट करेंगे. वही पर तैमूर भी इस जश्न को एन्जॉय करते दिखेंगे. अपने दिवाली प्लान्स के बारे में बात करते हुए करीना ने कहा- पहाड़ों में सफर करना और खुले आकाश के नीचे सूरज की धूप को देखते हुए कुछ वक्त बिताना काफी खूबसूरत होगा.

देखें: आजतक LIVE TV 

करीना ने ये भी बताया कि इस साल वे ज्यादातर वक्त घर पर ही रही हैं तो ऐसे में घर से दूर एक लंबा वक्त धर्मशाला में बिताना एक अच्छा अनुभव होगा. मालूम हो कि करीना दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही एक चौथा सदस्य उनके परिवार का हिस्सा बनने जा रहा है.

Advertisement

ये भी पढ़ें-

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »