लाइफ जैकेट पहने दिखे करण जौहर के बच्चे यश-रूही, क्यूटनेस में डूबे फैंस

करण जौहर के शेयर किए नए फोटो में यश और रूही घर के अंदर खड़े पोज दे रहे हैं. दोनों ने टी-शर्ट और पैंट पहनी है और उसके ऊपर लाइफ जैकेट को पहना है. रूही की लाइफ जैकेट येलो कलर की है तो वहीं यश की ऑरेंज है. करण ने अपने पोस्ट में बताया है कि उनके बच्चों का दाखिला दूसरे स्कूल में हो गया है और अब वह दूसरी जगह के लिए तैयार हैं.

Advertisement
करण जौहर के साथ यश और रूही करण जौहर के साथ यश और रूही

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 मई 2021,
  • अपडेटेड 9:45 AM IST

फिल्मकार करण जौहर इन दिनों मीडिया की नजरों से दूर हैं. हालांकि वह बच्चों की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं. अब एक बार फिर करण जौहर ने अपने जुड़वां बच्चों यश और रूही की फोटो शेयर की है. फोटो में दोनों लाइफ जैकेट पहने नजर आ रहे हैं. करण ने फोटो शेयर करते हुए बताया है कि उनके बच्चों का दाखिला स्कूल में हो गया है. करण बोले कि स्कूल लाइफ जैकेट की तरह होते हैं. 

Advertisement

करण जौहर ने शेयर की बच्चों की फोटो

करण जौहर के शेयर किए नए फोटो में यश और रूही घर के अंदर खड़े पोज दे रहे हैं. दोनों ने टी-शर्ट और पैंट पहनी है और उसके ऊपर लाइफ जैकेट को पहना है. रूही की लाइफ जैकेट येलो कलर की है तो वहीं यश की ऑरेंज है. करण ने अपने पोस्ट में बताया है कि उनके बच्चों का दाखिला दूसरे स्कूल में हो गया है और अब वह दूसरी जगह के लिए तैयार हैं.

करण लिखते हैं, ''स्कूल हमारे बच्चों के लिए लाइफ जैकेट की तरह होते हैं. मेरी मां और मैं, पूरी फैकल्टी के कृतज्ञ हैं कि उन्होंने हमारे बच्चों को प्यार दिया, पढ़ाया और उनक पोषण किया. अब जब हम दूसरे स्कूल जा रहे हैं तो ढेरों यादों को अपने साथ लेकर जा रहे हैं. आपका तहे दिल से शुक्रिया.''

Advertisement

बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस हुए फिदा

करण के बच्चों को फैंस और सेलिब्रिटीज काफी पसंद करते हैं. ऐसे में नीतू कपूर से लेकर वरुण धवन तक कई स्टार्स ने यश-रूही की फोटो पर कमेंट किया है. नीतू ने लिखा, ''बहुत प्यार.'' तो वहीं वरुण ने लिखा, ''मैं भी Littlebopeep स्कूल गया था.'' इसके अलावा सिकंदर खेर, नम्रता शिरोडकर, नेहा धूपिया और पर्ल वी पूरी ने हार्ट इमोजी शेयर की. 

आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने लिखा, ''Omg. सबसे क्यूट क्यूटीपाई.'' और अंगद बेदी ने लिखा, ''ये दोनों बहुत जल्दी बड़े हो रहे हैं.'' इसके अलावा फैंस ने भी कमेंट किए. एक फैन ने लिखा, ''मैं इनकी क्यूटनेस में डूब रहा हूं, मुझे लाइफ जैकेट चाहिए.'' वहीं अन्य फैंस ने यश और रूही को क्यूट बताते हुए ढेरों इमोजी शेयर कीं. 

बता दें कि करण जौहर के जुड़वां बच्चों यश और रूही का जन्म 2017 में हुआ था. सिंगल पिता होने के नाते उन्होंने बच्चों को दुनिया में लाने के लिए सरोगेसी की मदद ली थी. करण जौहर और उनकी मां हीरू जौहर यश और रूही का पालन-पोषण मिलकर कर रहे हैं. करण के बच्चे सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement