Jogi Teaser: दिलजीत दोसांझ लाए 1984 के दिल्ली दंगों की कहानी, नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी फिल्म

एक्टर दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'जोगी' का टीजर रिलीज हो गया है. यह फिल्म 1984 में हुए दिल्ली के दंगों की कहानी और उसमें अपनों को खोने वाले परिवारों के बारे में बात करती है. टीजर को देखकर आपका भी दिल दुखने वाला है. डायरेक्टर अली अब्बास जफर की फिल्म 'जोगी' नेटफ्लिक्स पर 16 सितम्बर को रिलीज होगी.

Advertisement
फिल्म जोगी के टीजर में दिलजीत दोसांझ फिल्म जोगी के टीजर में दिलजीत दोसांझ

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 20 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 1:00 PM IST

एक्टर दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'जोगी' का टीजर रिलीज हो गया है. यह फिल्म 1984 में हुए दिल्ली के दंगों की कहानी और उसमें अपनों को खोने वाले परिवारों के बारे में बात करती है. फिल्म में जोगी का किरदार दिलजीत ने निभाया है. टीजर को देखकर आपका भी दिल दुखने वाला है.

जोगी का टीजर हुआ रिलीज 

टीजर की शुरुआत जोगी के शीशे में खुद को देखते हुए मुस्कुराने से होती है. वह अपने परिवार के साथ बातें करता, हंसता, मस्ती करता नजर आता है. लेकिन फिर शहर में दंगों की शुरुआत हो जाती है. आप जोगी और उसके परिवार को हताश हालत में अपनी जान बचाने के लिए भागते देखते हैं. जोगी से कहा जाता है कि पूरी दिल्ली जलने वाली है. ऐसे में उसे परिवार को लेकर पंजाब चले जाना चाहिए. लेकिन जवाब में वह कहता है कि सब उसका परिवार है. वो कहीं नहीं जाने वाला.

Advertisement

टीजर से साफ है कि यह फिल्म इमोशंस से भरी होने वाली है. 'जोगी' को डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने बनाया है. वह इससे पहले सलमान खान की फिल्म टाइगर जिंदा है, भारत, सुलतान, प्रियंका चोपड़ा की गुंडे और सैफ अली खान की वेब सीरीज तांडव बना चुके हैं. अली ने हिमांशु किशन मेहरा के साथ मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस भी किया है. 'जोगी' नेटफ्लिक्स पर 16 सितम्बर को रिलीज होगी.

अपने किरदार के बारे में बोले दिलजीत

इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ हितेन तेजवानी, अमायरा दस्तूर, मोहम्मद जीशान अयूब और कुमुद मिश्रा नजर आएंगे. इस फिल्म से दिलजीत अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं. जोगी के किरदार को निभाने के बारे में दिलजीत दोसांझ कहते हैं, 'इस किरदार को निभाने का मेरा एक्सपीरियंस बहुत अच्छा था. मैं अपने डिजिटल डेब्यू के लिए बहुत खुश हूं. हमारी पूरी टीम ने इस खूबसूरत कहानी को लाने के लिए बहुत मेहनत की है. मैं अली और हिमांशु का शुक्रिया कहना चाहता हूं कि उन्होंने इस रोल को निभाने के लिए मुझे चुना और मुझपर भरोसा किया. मैं इंतजार कर रहा हूं कि कब दर्शकों को इसे देखने का मौका मिलेगा और वह इसे प्यार देंगे.'

Advertisement

उम्मीद और बहादुरी की कहानी

डायरेक्टर अली अब्बास जफर का कहना है कि 'जोगी' उम्मीद, भाईचारे और बहादुरी की कहानी है. उन्होंने कहा, 'जोगी मेरे लिए एक स्पेशल फिल्म है और दिलजीत से बेहतर इस रोल को कोई नहीं कर सकता था. यह मुसीबत के समय में उम्मीद, भाईचारे और साहस के बारे में है. यह कहानी है बताती है कि कैसे मुश्किल समय में अलग-अलग लोग एक हो जाते हैं.'

दिलजीत दोसांझ को पिछली बार फिल्म 'हौंसला रख' में देखा गया था. इस फिल्म में उनके साथ शहनाज गिल और सोनम बाजवा नजर आई थीं. फिल्म की कहानी एक तलाकशुदा शख्स पर आधारित थी, जो अपने बेटे को अकेले पालता है. बॉलीवुड में उन्होंने 'सूरमा', 'उड़ता पंजाब' और 'गुड न्यूज' जैसी फिल्मों में काम किया है. एक्टर के साथ-साथ दिलजीत दोसांझ बढ़िया सिंगर भी हैं. उनकी एल्बम G.O.A.T. (2020) और मूनचाइल्ड एरा के खूब चर्चे हुए थे.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »