तारा सुतारिया-वीर पहाड़िया के रिश्ते पर जाह्नवी ने मारा ताना? बोलीं- गर्लफ्रेंड को कॉन्सर्ट में मत ले जाना

जाह्नवी कपूर ने ‘कॉफी विद करण 9’ में वीर पहाड़िया को डेटिंग सलाह देते हुए कहा कि उन्हें कभी कॉन्सर्ट पर नहीं ले जाना चाहिए. उनके इस कमेंट से तारा सुतारिया और एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट की पुरानी कंट्रोवर्सी फिर चर्चा में आ गई.

Advertisement
जाह्नवी की वीर को ऐसी सलाह (Photo: Instagram) जाह्नवी की वीर को ऐसी सलाह (Photo: Instagram)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 29 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:20 PM IST

बॉलीवुड में रिश्ते बनते भी हैं और टूटते भी हैं, लेकिन कुछ लव स्टोरीज का ड्रामा लंबे समय तक सुर्खियों में बना रहता है. अब तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के कथित ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर के एक बयान ने फिर से पुरानी कॉन्सर्ट कंट्रोवर्सी को हवा दे दी है. करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण 9’ में जाह्नवी ने वीर को ऐसी डेटिंग सलाह दे डाली, जिसे सुनकर लोगों को तारा और एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट वाला पूरा मामला याद आ गया. 

Advertisement

जाह्नवी ने मजाकिया अंदाज में कहा- उसे कभी कॉन्सर्ट पर मत ले जाना. अब उनके इस बयान को तारा और वीर के रिश्ते में आई दरार से जोड़कर देखा जा रहा है.

जाह्नवी कपूर के बेबाक बोल

दरअसल, करण जौहर के साथ बातचीत के दौरान जाह्नवी से पूछा गया कि वह अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के भाई वीर को डेटिंग के मामले में क्या सलाह देना चाहेंगी. इस पर जाह्नवी ने बिना ज्यादा घुमाए-फिराए कह दिया कि वीर को अपनी पार्टनर को कभी कॉन्सर्ट पर नहीं ले जाना चाहिए. 

जाह्नवी का यह जवाब सुनते ही लोगों का ध्यान दिसंबर 2025 में हुए एपी ढिल्लों के मुंबई कॉन्सर्ट की तरफ चला गया, जहां तारा सुतारिया भी स्टेज पर सिंगर के साथ नजर आई थीं. जाह्नवी की बात भले ही मजाकिया अंदाज में कही गई हो, लेकिन इसके पीछे छिपे इशारे ने गॉसिप की दुनिया में हलचल मचा दी.

Advertisement

अब सवाल उठता है कि आखिर उस कॉन्सर्ट में ऐसा क्या हुआ था, जिसकी चर्चा महीनों बाद भी हो रही है?

दरअसल, 26 दिसंबर 2025 को मुंबई में एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट के दौरान तारा सुतारिया स्टेज पर पहुंची थीं. तारा और एपी ढिल्लों ने गाने ‘थोड़ी सी दारू’ पर साथ परफॉर्म किया. इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया, तारा ने एपी को गाल पर किस किया और दोनों साथ डांस करते भी नजर आए. 

खास बात यह थी कि उस वक्त तारा के बॉयफ्रेंड रहे वीर पहाड़िया भी कॉन्सर्ट में मौजूद थे. बस फिर क्या था, स्टेज पर हुई इस परफॉर्मेंस के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे.

वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने वीर के एक्सप्रेशंस पर सवाल उठाने शुरू कर दिए. कुछ लोगों ने दावा किया कि तारा को एपी ढिल्लों के साथ देखकर वीर असहज नजर आ रहे थे, तो कुछ ने उनके हाव-भाव को जलन से जोड़ दिया. देखते ही देखते कॉन्सर्ट की परफॉर्मेंस से ज्यादा चर्चा वीर के रिएक्शन की होने लगी. हालांकि, वायरल वीडियो देखकर लगाए गए ये कयास थे और इनसे यह साबित नहीं होता कि उस वक्त वीर के मन में क्या चल रहा था. लेकिन इंटरनेट पर लोगों ने इस पूरे मामले को तारा और वीर के रिश्ते से जोड़ना शुरू कर दिया.

Advertisement

बढ़ने लगी थी गलतफहमियां?

तारा सुतारिया ने भी कॉन्सर्ट की तस्वीर शेयर करते हुए एपी ढिल्लों की तारीफ की और लिखा कि मुंबई से उन्हें और उनके गाने को खूब प्यार मिला. साथ ही उन्होंने साफ किया कि वह इस परफॉर्मेंस को लेकर खुश हैं. वीर पहाड़िया ने भी वायरल क्लिप्स पर चुप्पी नहीं साधी. उन्होंने दावा किया कि जिस वीडियो में उनके रिएक्शन को दिखाया जा रहा था, वह उस समय का था ही नहीं जब तारा और एपी ढिल्लों ‘थोड़ी सी दारू’ पर परफॉर्म कर रहे थे.

तारा और वीर ने साल 2025 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था. इससे पहले दोनों के डेटिंग करने की खबरें सामने आती रही थी. बाद में दोनों को कई इवेंट्स में साथ देखा गया और सोशल मीडिया पर भी उनकी तस्वीरें और प्यार भरी पोस्ट चर्चा में रहीं. लेकिन जनवरी 2026 में खबरें आने लगीं कि करीब एक साल तक डेटिंग करने के बाद दोनों अलग हो गए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »