Jailer 2 Public Review: रजनीकांत के स्वैग ने मचाया भौकाल, ऋतिक की दिखी दबंगई, फैंस बोले- मास एंटरटेनर

Jailer 2 Public Review: रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने रिलीज होते ही दर्शकों का दिल जीत लिया है. थलाइवा की शानदार स्क्रीन प्रेजेंस, नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन और अनिरुद्ध रविचंदर के बैकग्राउंड म्यूजिक ने फिल्म को खास बनाया है.

Advertisement
फैंस को पसंद आई जेलर 2 (Photo credit: Movie still) फैंस को पसंद आई जेलर 2 (Photo credit: Movie still)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 15 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:24 PM IST

रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने रिलीज होते ही फैंस को बड़ी ट्रीट दी है. रजनी फैंस का फीवर पीक पर है. थलाइवा को स्क्रीन पर एक्शन करते और स्वैग में देखकर यूजर्स क्रेजी हो रहे हैं. नेल्सन दिलीपकुमार के डायरेक्शन में बनी फिल्म को लेकर X पर पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं. रजनीकांत की शानदार स्क्रीन प्रेजेंस और धमाकेदार इंटरवल सीक्वेंस की वाहवाही हो रही है.

Advertisement

अनिरुद्ध रविचंदर के बैकग्राउंड म्यूजिक ने रजनीकांत की फिल्म में तगड़ा माहौल सेट कर दिया है. कुछ लोगों को सेकंड हाफ में मूवी कमजोर लगी है. लेकिन ओवरऑल रजनी मानिया थियेटर्स में धूम मचा रहा है.

रजनीकांत ने किया क्रेजी
सोशल मीडिया पर लोगों ने रजनीकांत की फिल्म के एक्शन की तारीफ की है. किसी ने लिखा- मास एंटरटेनर. तो कोई ये कहता दिखा कि ये मूवी एक्शन के मामले में बाप है. लोगों के मुताबिक, रजनीकांत फिर से बॉक्स ऑफिस पर रूल करने के लिए तैयार हैं. एक यूजर ने लिखा- ये फिल्म मस्ट वॉच है.

किसी ने इसे आउटस्टैंडिंग बताया. यूजर्स ने 4 स्टार दिए हैं. शख्स ने लिखा- फर्स्ट हाफ फायर है. नेल्सन का ह्यूमर, टी स्टॉल सीन दमदार है. इंटरवल तक फिल्म का बिल्डअप शानदार है, हालांकि क्लाइमैक्स में कुछ और ट्विस्ट होने चाहिए थे. यूजर्स का मानना है कि कैमियो ने फिल्म का मजा बढ़ाया है.

Advertisement

सेकंड हाफ ने किया निराश!
जेलर 2 के सेकंड हाफ को लेकर लोगों की राय बंटी हुई है. कुछ लोगों को फर्स्ट हाफ शानदार लगा, लेकिन दूसरा हाफ उम्मीद के मुताबिक नहीं लगा. यूजर्स के मुताबिक,सेकंड हाफ में कहानी थोड़ी ठंडी पड़ जाती है. विलेन भी वीक दिखने लगता है. हालांकि इन सभी खामियों के बावजूद जेलर 2 को लोगों ने अच्छी फिल्म बताया है. फैंस एक्टर को भगवान की तरह पूजते हैं. वो एक्टर की फिल्म रिलीज होने का इंतजार करते हैं. इसलिए रजनी फैंस के लिए जेलर 2 ट्रीट है. उनके मुताबिक, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाएगी.

जेलर 2, साल 2023 में आई रजनीकांत की हिट फिल्म जेलर का सीक्वल है. इसमें रजनीकांत रिटायर्ड जेलर टाइगर मुथुवेल पांडियन के रोल में हैं. फिल्म में राम्या कृष्णन, योगी बाबू, जैकी श्रॉफ, मोहनलाल, शिवराजकुमार फिर से लौटे हैं. वहीं विद्या बालन, मिथुन चक्रवर्ती, ऋतिक रोशन, नोरा फतेही का कैमियो है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »