'छूने का हक किसने दिया?', बॉडीगार्ड ने पकड़ा जैकलिन फर्नांडीस का हाथ, भड़क गए लोग

सोशल मीडिया पर जैकलीन फर्नांडिस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनका बॉडीगार्ड उन्हें फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाने से रोकता हुआ दिख रहा है. जिस तरह से बॉडीगार्ड ने एक्ट्रेस को छुआ, उससे लोग नाराज हैं.

Advertisement
बॉडीगार्ड ने पकड़ा जैकलिन फर्नांडीस का हाथ (Photo: Instagram/instantbollywood) बॉडीगार्ड ने पकड़ा जैकलिन फर्नांडीस का हाथ (Photo: Instagram/instantbollywood)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:32 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस शनिवार को मुंबई में आयोजित एक इवेंट में शामिल हुईं, लेकिन इस इवेंट से ज्यादा अब वहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहा है. इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही इस क्लिप में जैकलिन के बॉडीगार्ड का बर्ताव लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है और इसे लेकर इंटरनेट पर तीखी बहस छिड़ गई है.

Advertisement

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैकलिन अपने फैंस को निराश नहीं करना चाहतीं और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रही हैं. लेकिन इसी बीच उनका बॉडीगार्ड अचानक उनकी कलाई पकड़ लेता है और उन्हें फैंस के पास जाने से रोकने की कोशिश करता है. हालांकि, बॉडीगार्ड के इस तरह रोकने और उन्हें जबरन स्टेज से दूर ले जाने के बावजूद, जैकलिन ने अपनी शालीनता दिखाई और पीछे मुड़कर अपने फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाईं. 

बॉडीगार्ड की हरकत पर यूजर्स ने जताई नाराजगी
वीडियो के सामने आने के बाद से ही लोग इंस्टाग्राम पर जैकलिन के बॉडीगार्ड के रवैए पर जमकर गुस्सा निकाल रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि सुरक्षा के नाम पर इस तरह का बर्ताव सही नहीं है. एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, 'यह बहुत बुरा आदमी है. बॉडीगार्ड उनकी बिल्कुल इज्जत नहीं कर रहा है. बहुत से लोग ऐसे व्यवहार को पसंद नहीं करते.' वहीं, एक अन्य यूजर ने बॉडीगार्ड को टोकते हुए लिखा, 'प्रोटेक्टिव होना अपनी जगह ठीक है, लेकिन उसे एक्ट्रेस को इस तरह छूने का हक किसने दिया? बिना छुए भी दूर से सुरक्षा दी जा सकती है.'

Advertisement

कुछ लोगों ने बॉडीगार्ड का सपोर्ट किया
इस बहस के बीच कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ऐसे भी थे जिन्होंने बॉडीगार्ड के काम को सही ठहराया. एक यूजर ने अपनी राय रखते हुए लिखा, 'भाई, ये एक्टर लोग खुद किसी आम इंसान को अपने करीब नहीं आने देते, इसलिए बॉडीगार्ड उन्हें दूर रखता है. इन्हें पहले से ही ऐसे निर्देश दिए जाते हैं, वरना कोई अपनी मर्जी से किसी स्टार को ऐसे कैसे छू सकता है.' अक्सर देखा जाता है कि सेलिब्रिटी वीडियोज में उनके बॉडीगार्ड्स का बर्ताव लोगों का ध्यान खींचता है, और रविवार को भी जैकलिन का यह वीडियो टॉक ऑफ द टाउन बना रहा.

'वेलकम टू द जंगल' में दिखेंगी जैकलिन
अगर वर्कफ्रंट की बात करें, तो जैकलिन फर्नांडीस बहुत जल्द मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आने वाली हैं. यह फिल्म 26 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए शेड्यूल है. इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी क्रेज देखा जा रहा है, क्योंकि इसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पटानी, रवीना टंडन, लारा दत्ता, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदासानी, जैकी श्रॉफ और परेश रावल जैसे कई दिग्गज कलाकार भी हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »