IPL 2026: 'रहमान डकैत' के स्टाइल में जडेजा की एंट्री, वायरल हुआ वीड‍ियो

आईपीएल 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स ने भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को टीम में वापस लाया है. जडेजा ने 10 मार्च को प्री-सीजन कैंप में भाग लिया और उनका भव्य स्वागत किया गया.

Advertisement
RR में लौटे जडेजा (PHOTO: Screengrab) RR में लौटे जडेजा (PHOTO: Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 11 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:40 PM IST

IPL फैन्स इसके नए सीजन के लिए बेहद उत्साहित दिख रहे हैं. फैन्स के दिलों की धड़कनें तेज करने के लिए राजस्थान रॉयल्स ने एक वीडियो रिलीज कर दिया है. वीडियो के जरिए क्रिकेट लवर्स को एक खुशखबरी मिली है. भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा  IPL 2026 से राजस्थान रॉयल्स में कमबैक कर रहे हैं. राजस्थान रॉयल्स में लौटने पर उनका ग्रैंड वेलकम किया गया. 

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स में लौटे रवींद्र जडेजा 

रवींद्र जडेजा 10 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के प्री-सीजन कैंप में शामिल हुए और फ्रैंचाइजी ने एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में खिलाड़ी और स्टाफ जडेजा के स्वागत में जमकर तालियां बजा रहे हैं.  वीडियो में जडेजा फिल्म 'धुरंधर' के एक सीन को रि-क्रिएट करते दिखे. 

जडेजा कार से उतरकर स्टेज पर आते हैं. जैसे ही वो मंच पर पहुंचते हैं, वे कहते हैं, "खम्मा घणी, राजस्थान". ठीक वैसे ही जैसे फिल्म 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना ने कहा था, "अस्सलामु अलैकुम ल्यारी". राजस्थान रॉयल्स में जडेजा के कमबैक ने फैन्स की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. उनके चाहने एक बार फिर उन्हें टीम में परफॉर्म करता देखने के लिए बेताब हैं. 

जडेजा का राजस्थान रॉयल्स में लौटना उनके करियर का खास पल है. वो 2008 में टीम के साथ थे जब उन्होंने शेन वॉर्न की कप्तानी में पहला IPL टाइटल जीता था. जडेजा ने 2008 और 2009 सीजन में रॉयल्स के लिए खेला, उसके बाद वो दूसरी टीमों में चले गए. जडेजा 2012 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में शामिल हुए और 12 सीजन तक वहां रहे. उन्होंने CSK के साथ तीन IPL टाइटल भी जीते. 

Advertisement

ट्रेड डील से जडेजा की वापसी

जडेजा राजस्थान रॉयल्स में दो टीमों के बीच हुए ट्रेड डील से लौटे. इस डील में संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स से चेन्नई सुपर किंग्स गए, जबकि जडेजा और सैम कुर्रन रॉयल्स में आए.

IPL 2026 में रियान पराग RR के कप्तान

कई फैंस को लग रहा था कि इस सीजन जडेजा राजस्थान रॉयल्स के कप्तान बनेंगे, लेकिन सब हैरान रह गए जब पता चला कि IPL 2026 के लिए रियान पराग को कप्तान बनाया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement