18 साल का हुआ बेटा, इमोशनल हुईं मां सुजैन खान, ऋतिक रोशन बोले- तुम फरिश्ते हो

ऋतिक रोशन और सुजैन खान अपने दोनों ही बेटों के काफी क्लोज हैं. अब छोटे बेटे के 18वें बर्थडे पर एक्स कपल ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है, जो फैंस का दिल छू रही है.

Advertisement
बेटे के लिए ऋतिक- सुजैन की इमोशनल पोस्ट (Photo: Instagram @suzkr/hrithikroshan) बेटे के लिए ऋतिक- सुजैन की इमोशनल पोस्ट (Photo: Instagram @suzkr/hrithikroshan)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 02 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:27 AM IST

ऋतिक रोशन और उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान के छोटे बेटे ऋदान रोशन 18 साल का हो गए हैं. बेटे के जन्मदिन पर ऋतिक और सुजैन दोनों ने ही इमोशनल पोस्ट शेयर की. ऋतिक ने बेटे के लिए एक दिल को छू लेने वाली कविता लिखी, जबकि बेटे के एडल्टहुड में कदम रखने पर सुजैन की खुशी का भी ठिकाना नहीं है. 

Advertisement

बेटे के लिए क्या बोले ऋतिक?

बेटे के बर्थडे पर ऋतिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऋदान की एक तस्वीर के साथ एक छोटा सा ऑडियो शेयर किया, जिसमें वो हिंदी में कविता सुनाते हुए सुनाई दे रहे हैं. कविता की शुरुआती लाइनें हैं- कहां से आया है, कौन है ये शैतान...कोई फरिश्ता है शायद, कर दो ये ऐलान.

ऋतिक ने कैप्शन में अपने लाडले बेटे के लिए अंग्रेजी में एक और कविता लिखी है. ऋतिक ने लिखा- 18वें जन्मदिन की शुभकामनाएं ऋदान. मैं कोई कवि नहीं हूं, लेकिन एक कविता शेयर कर रहा हूं, जो मैंने 2021 में तुम्हारे लिए लिखी थी...क्योंकि कुछ चीजें दोहराने लायक होती हैं. 

सुजैन खान भी हुईं इमोशनल

सुजैन खान ने भी अपने लाडले बेटे के बर्थडे को यादगार बनाया है. सुजैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऋदान के लिए एक प्यारा सा नोट शेयर किया. उन्होंने बेटे की बचपन से लेकर अब तक की तस्वीरें शेयर कीं. साथ ही कैप्शन में लिखा- तुम्हारा दिल इतना रौशन और शानदार है, जो मैंने पहले कभी नहीं देखा. तुम अपनी आंखों से जो देखते हो वो बहुत अनोखा है. मेरे ऋदान जान को 18वें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं... दुनिया को अपने नजरिए से देखो... और मुझे पता है कि तुम जहां भी जाओगे, अपनी जादुई चमक बिखेरोगे. 

Advertisement

 

सुजैन ने आगे लिखा- एडल्टहुड में तुम्हारा स्वागत है...आज से समय के उस पार तक.. अपनी अच्छाई और अपनी अलग पहचान को हर तरफ फैलाओ. पास हो या दूर, मैं हमेशा तुम्हारे साथ खड़ी हूं... आपको बहुत ज्यादा प्यार करती हूं.आपकी मां होने पर मुझे बहुत गर्व है. 

बता दें कि ऋदान, ऋतिक रोशन और और सुजैन खान के छोटे बेटे हैं. तलाक के बाद ऋतिक और सुजैन मिलकर बेटों की परवरिश कर रहे हैं. दोनों अपने बच्चों के काफी क्लोज हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »