ऋतिक रोशन ने मांगा 500 करोड़ का बजट, अटकी कृष 4? पिता ने तोड़ी चुप्पी, खारिज की अफवाह

Krrish 4 के 500 करोड़ रुपये के बजट और ऋतिक रोशन-आदित्य चोपड़ा विवाद की खबरों पर राकेश रोशन ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने सभी अफवाहों को गलत बताते हुए फिल्म की देरी की असली वजह भी बताई.

Advertisement
ऋतिक की वजह से हो रही कृष 4 में देरी? (Photo: Screengrab) ऋतिक की वजह से हो रही कृष 4 में देरी? (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 08 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:50 PM IST

'कृष 4' से पहली बार डायरेक्टर बनने जा रहे एक्टर ऋतिक रोशन की वजह से फिल्म बीच में ही अटक गई है. कहा जा रहा है कि ऋतिक ने यश राज फिल्म्स से इसे बनाने के लिए 500 करोड़ के बजट की डिमांड की है. इन अफवाहों को तूल मिलता देख फिल्ममेकर और ऋतिक के पिता राकेश रोशन ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने सभी बातों को गलत बताया है.

Advertisement

राकेश ने ये साफ किया कि फिल्म के बजट को लेकर प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा के साथ किसी तरह का कोई विवाद नहीं है. न ही ऋतिक ने ऐसी कोई बेवजह की डिमांड की है. 

500 करोड़ में बनेगी कृष 4?

पिछले कुछ समय से ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि ऋतिक, जो 'कृष 4'से डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं, फिल्म में वर्ल्ड-क्लास वीएफएक्स और बड़े एक्शन सीक्वेंस चाहते हैं. इसके लिए उन्होंने करीब 500 करोड़ रुपये का बजट मांगा है, जबकि मेकर्स खर्च को 350 करोड़ रुपये तक सीमित रखना चाहते हैं.

इन खबरों पर रिएक्ट करते हुए राकेश रोशन ने कहा कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है. उन्होंने कहा- ये सब बेकार की बातें हैं कि ऋतिक ने 500 करोड़ रुपये का बजट मांगा है और यशराज फिल्म्स 350 करोड़ से ज्यादा खर्च नहीं करना चाहती. अच्छी और बड़े दर्शक वर्ग के लिए फिल्म बनाने में समय लगता है. मैंने भी 'कृष' सीरीज की हर फिल्म को बनाने में पूरा समय लिया था.

Advertisement

राकेश रोशन ने ये भी साफ किया कि फिल्म से जुड़े लोगों के बीच किसी तरह की कोई अनबन या मतभेद नहीं है. उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट बिल्कुल सही दिशा में आगे बढ़ रहा है.

आखिर क्यों लेट हो रही है 'कृष 4'?

फिल्म की देरी पर बात करते हुए राकेश रोशन ने बताया कि फिलहाल ऋतिक अपने नए प्रोडक्शन हाउस से जुड़े कई कामों में व्यस्त हैं. मजाकिया अंदाज में उन्होंने कहा- कृष (ऋतिक) तो किसी और ही ग्रह पर है और हम सब उसकी डेट्स का इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने दोहराया कि फिल्म को लेकर किसी के साथ कोई विवाद नहीं है.

'कृष 4' हिंदी सिनेमा की मच-अवेटेड फिल्मों में से एक है. इससे पहले खबरें थीं कि आदित्य चोपड़ा फिल्म का बजट करीब 350 करोड़ रुपये रखना चाहते हैं ताकि फिल्म कमर्शियली सेफ रहे. वहीं ऋतिक इसे और बड़े स्तर पर बनाना चाहते हैं, जिसकी लागत करीब 500 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है.

ये फिल्म यश राज फिल्म्स के साथ मिलकर बनाई जा रही है और खास बात ये है कि ऋतिक पहली बार डायरेक्शन की कुर्सी पर बैठने वाले हैं.

'कोई मिल गया' से शुरू हुआ था सफर

इस सुपरहीरो फ्रेंचाइजी की शुरुआत कोई मिल गया से हुई थी, जिसमें ऋतिक ने रोहित मेहरा का किरदार निभाया था. एक एलियन 'जादू' से मुलाकात के बाद उसकी जिंदगी बदल जाती है. इसके बाद कहानी रोहित के बेटे कृष्णा मेहरा यानी 'कृष' के इर्द-गिर्द आगे बढ़ी और ये बॉलीवुड की सबसे सफल सुपरहीरो फ्रेंचाइजी में शामिल हो गई.

Advertisement

फिलहाल फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हुई है. ऐसे में माना जा रहा है कि'कृष 4' अब 2026 में भी फ्लोर पर नहीं जा पाएगी और इसकी नई शूटिंग की तारीखों का ऐलान बाद में किया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »