Hrithik Roshan ने फिर किया Aryan Khan का सपोर्ट, जमानत याचिका खारिज होने को बताया दुखद

ऋतिक रोशन ने इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट किया है. जिसमें सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील दुष्यंत दवे से आर्यन खान केस को लेकर बातचीत की जा रही है. ऋतिक ने इस वीडियो को पोस्ट कर लिखा- अगर ये तथ्य हैं तो ये सब काफी दुखद है.

Advertisement
ऋतिक रोशन-आर्यन खान ऋतिक रोशन-आर्यन खान

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 10:46 AM IST
  • ऋतिक रोशन ने किया आर्यन खान को सपोर्ट
  • आर्यन के बेल रिजेक्शन पर किया रिएक्ट
  • ड्रग्स केस में फंसे हैं आर्यन खान

सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स केस में आर्थर रोड जेल में बंद हैं. आर्यन के सपोर्ट में अभी तक कई बॉलीवुड सेलेब्स ने अपनी आवाज उठाई है. एक्टर ऋतिक रोशन ने 7 अक्टूबर को आर्यन खान को सपोर्ट करते हुए लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा था. अब एक बार फिर ऋतिक रोशन ने आर्यन खान केस की खारिज हो रही जमानत याचिका पर रिएक्ट किया है.

Advertisement

आर्यन खान को ऋतिक रोशन ने फिर किया सपोर्ट
ऋतिक रोशन ने इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट किया है. जिसमें सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील दुष्यंत दवे से आर्यन खान केस को लेकर बातचीत की जा रही है. ऋतिक ने इस वीडियो को पोस्ट कर लिखा- अगर ये तथ्य हैं तो ये सब काफी दुखद है. वीडियो में दुष्यंत दवे ने जस्टिस नितिम सांब्रे (जो कि आर्यन खान केस की सुनवाई कर रहे हैं) पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि नितिम सांब्रे ने इससे पहले 2018 के एक केस में आरोपी को ड्रग्स केस में जमानत दी थी. उस शख्स के पास से कम मात्रा में ड्रग्स मिली थी. आरोपी के पास से सिर्फ 430 ग्राम की बरामदगी हुई थी. फिर भी उस आरोपी को बेल दी गई.


 

जबकि आर्यन खान के पास से कोई भी बरामदगी नहीं हुई है. इसके बावजूद आर्यन खान की बेल खारिज की गई है. आर्यन खान को बेल दी जानी चाहिए थी. लेकिन नहीं मालूम क्यों नितिम सांब्रे अपने ही जजमेंट को खंडन कर रहे हैं. दुष्यंत दवे ने नितिम सांब्रे का जजमेंट देख हैरान होने की बात कही है.

Advertisement


 

आर्यन खान केस की लेटेस्ट डेवलपमेंट बताएं तो आर्यन की बेल पर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है. सेशंस कोर्ट से जमानत याचिका दो बार खारिज होने के बाद आर्यन खान के वकील ने बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया था. आज आर्यन खान की जमानत की सुनवाई का तीसरा दिन है. उम्मीद है कि आज आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की बेल पर बॉम्बे हाईकोर्ट अपना फैसला सुना देगी. अगर आज या कल कोर्ट ने फैसला नहीं दिया या जमानत याचिका खारिज की तो आर्यन खान को 16 रातें और जेल में काटनी पड़ेंगी. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »