तुरंत झड़ना बंद होंगे बाल, एक्ट्रेस अदा खान ने बताया मजेदार सीक्रेट, मत करना ट्राई

घने और हेल्दी बाल पाना हर किसी की चाहत होती है. लेकिन आजकल ज्यादातर लोग बाल झड़ने की समस्या से जूझ रहे हैं. अब एक्ट्रेस अदा शर्मा ने एक शानदार सॉल्यूशन बताया है, जिससे बाल गिरना बंद हो जाएंगे. जानना नहीं चाहेंगे आप?

Advertisement
एक्ट्रेस ने बताया कैसे रोकें हेयर फॉल (Photo: Instagram @adah_ki_adah) एक्ट्रेस ने बताया कैसे रोकें हेयर फॉल (Photo: Instagram @adah_ki_adah)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 4:50 PM IST

मॉडर्न लाइफस्टाइल, वर्क प्रेशर, स्ट्रेस की वजह से ज्यादातर लोग बाल झड़ने की समस्या से जूझ रहे हैं. छोटी उम्र में ही कई लोगों के तेजी से बाल झड़ रहे हैं. कई बार तो महंगे-महंगे ट्रीटमेंट्स भी हेयल फॉल की समस्या को दूर नहीं कर पाते. अब बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा ने हेयरफॉल रोकने का बेहतरीन तरीका बताया है, जिसके बाद आपके बाल झड़ने बिल्कल बंद जाएंगे. 

Advertisement

बालों को झड़ने से कैसे रोकें?

दरअसल, अदा शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फैंस संग 'आस्क मी एनिथिंग' सेशन रखा. इस दौरान एक यूजर ने एक्ट्रेस से पूछा कि हेयर फॉल को तुरंत कैसे रोक सकते हैं? फैन की इस प्रॉब्लम का अदा ने बखूबी जवाब दिया. उन्होंने समस्या का समाधान बताते हुए कहा- अगर आपको तुरंत बाल झड़ने की प्रॉब्लम को रोकना है तो आप एक चीज कर सकते हो. ये 100% इफेक्टिव है. इसकी मैं भी गारंटी ले सकती हूं. 

'लेकिन आपको रोज सुबह उठकर ये सब करना होगा. सुबह उठकर आपको अपने सिर के पूरे बालों को शेव करना है. मैं आपसे वादा करती हूं कि अगर आप हर रोज ये करोगे तो दिन में एक भी बाल नहीं गिरेगा.'

अदा का सॉल्यूशन सुनकर चौंक गए ना आप...? दरअसल, अदा ने ये सिर्फ मजाकिया अंदाज में बताया है. ये बताते हुए आखिर में वो खुद भी हंस पड़ती हैं. 

Advertisement

अदा के वीडियो के कमेंट सेक्शन में फैंस उनके सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ कर रहे हैं. वहीं, कुछ यूजर्स उनसे अब ग्लोइंग स्किन के लिए घरेलू नुस्खे पूछ रहे हैं. एक दूसरे यूजर ने पूछा कि डार्क स्पॉट्स और रेडनेस कैसे कम होगी. अदा का ये मस्तीभरा सुझाव फैंस को काफी मजेदार लग रहा है. 

अदा शर्मा की बात करें तो वो अपने फैशन सेंस के साथ दमदार एक्टिंग के लिए भी जानी जाती हैं. अदा कमांडो, हंसी तो फंसी, द केरल स्टोरी जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. फैंस को अब उनके अगले प्रोजेक्ट्स का इंतजार है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement