कानूनी पचड़े में फंसी 'हेरा फेरी 3', डायरेक्टर प्रियदर्शन ने माना रुक गया है शूट

'हेरा फेरी 3' को लेकर फैंस पिछले एक साल से इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म से जब भी कोई गुड न्यूज सुनाई देती है, तभी एक बुरी खबर भी साथ आ जाती है. अब प्रियदर्शन ने इंडिया टुडे/आजतक से इस मच-अवेटेड प्रोजेक्ट पर ताजा अपडेट शेयर की हैं.

Advertisement
कब शुरू होगी 'हेरा फेरी 3'? (Photo: ITG) कब शुरू होगी 'हेरा फेरी 3'? (Photo: ITG)

भावना अग्रवाल

  • नई दिल्ली,
  • 27 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:16 PM IST

'हेरा फेरी' एक ऐसी फिल्म फ्रेंचायजी है, जिसे बच्चा-बूढ़ा हर कोई पसंद करता है. साल 2000 में शुरू हुई ये फ्रेंचायजी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही. अब इसके तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. मगर कोई ना कोई कारण के चलते, ये फिल्म टाली जा रही है. 

'हेरा फेरी 3' की पहली अनाउंसमेंट 2015 में हुई थी. इसके बाद से लगातार फिल्म पर संकट के बादल छाए हुए हैं. पिछले साल फिल्म कॉन्ट्रोवर्सी में भी आ गई थी क्योंकि परेश रावल ने इस प्रोजेक्ट को अचानक छोड़ दिया था. मगर फिर वो इसमें वापस भी आ गए थे. लेकिन तब भी फिल्म की शूटिंग को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया था. 

Advertisement

क्या है 'हेरा फेरी 3' पर ताजा अपडेट?

अब प्रियदर्शन ने इंडिया टुडे/आजतक से बातचीत में 'हेरा फेरी 3' पर अपडेट साझा की है. डायरेक्टर, जो इन दिनों अक्षय कुमार के साथ अपनी फिल्म 'भूत बंगला' प्रमोट कर रहे हैं, उनका कहना है कि 'हेरा फेरी 3' जरूर बनने वाली है. मगर फिल्म फिलहाल कानूनी पचड़े में फंसी हुई है. प्रियदर्शन का कहना है कि जैसे ही ये कानूनी लड़ाई खत्म होगी, फिल्म पर काम शुरू हो जाएगा. 

डायरेक्टर ने कहा, 'प्रोजेक्ट बनेगा, मगर अभी कुछ कानूनी दिक्कतें चल रही हैं. हम कोशिश कर रहे हैं कि सुलझा सकें. जैसे ही वो मामला सुलझेगा, हम फिल्म बनानी शुरू कर देंगे.' जब प्रियदर्शन से पूछा गया कि उन्हें अपनी हिट फिल्म के तीसरे पार्ट को डायरेक्ट करने पर कैसा महसूस हो रहा है? तो उन्होंने कहा, 'देखते हैं अभी, आप भी प्रार्थना कीजिए कि मेरे पास भी इतना दिमाग हो इसे बनाने के लिए. मगर हमने इसे बंद नहीं किया है, फिल्म रोकी गई है. हम इसे जरूर बनाएंगे.'

Advertisement

क्यों कानूनी पचड़े में फंसी 'हेरा फेरी 3'?

'हेरा फेरी 3' को लेकर लगातार मुश्किलें सामने आ रही हैं. पिछले साल परेश रावल की कॉन्ट्रोवर्सी के बाद, इस साल फिल्म की फ्रेंचायजी को लेकर विवाद शुरू हुआ. साउथ की एक प्रोडक्शन कंपनी सेवन आर्ट्स इंटरनेशनल ने फिरोज नाडियाडवाला के खिलाफ कॉपीराइटिंग का केस दर्ज किया है. उनका दावा है कि 'हेरा फेरी' फ्रेंचायजी के राइट्स उनके पास हैं. फिरोज को इसके तीसरे पार्ट बनाने का कोई हक नहीं. 

मगर फिरोज का कहना था कि 'हेरा फेरी' फ्रेंचायजी के राइट्स उन्हीं के पास हैं. अब 'हेरा फेरी 3' इसी कानूनी लड़ाई में फंस चुकी है. देखना होगा कि आखिर फिल्म की शूटिंग कब शुरू होगी, और अगर शुरू हुई तो क्या वो पहले वाली हेरा फेरी जैसी मजेदार बन पाएगी या नहीं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »