मिथुन चक्रवर्ती की Ex वाइफ हेलेना ल्यूक का निधन, आखिरी पोस्ट में लिखा था- 'बहुत अजीब लग रहा है'

हेलेना को सबसे ज्यादा अमिताभ बच्चन की फिल्म 'मर्द' (1985) के लिए याद किया जाता है. उन्होंने 'दो गुलाब' (1983), 'आओ प्यार करें' (1983) और 'साथ साथ' (1982) में भी काम किया था. हेलेना के निधन का कारण अभी सामने नहीं आया है. वो मिथुन की पहली पत्नी थीं.

Advertisement
हेलेना ल्यूक, मिथुन चक्रवर्ती हेलेना ल्यूक, मिथुन चक्रवर्ती

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 04 नवंबर 2024,
  • अपडेटेड 1:48 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस हेलेना ल्यूक का रविवार को अमेरिका में निधन हो गया. डांसर और एक्ट्रेस कल्पना अय्यर ने हेलेना के निधन की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की. हेलेना ने 80 के दशक में कई बॉलीवुड फिल्मों में छोटे-छोटे रोल किए थे. 

हेलेना को सबसे ज्यादा अमिताभ बच्चन की फिल्म 'मर्द' (1985) के लिए याद किया जाता है. उन्होंने 'दो गुलाब' (1983), 'आओ प्यार करें' (1983) और 'साथ साथ' (1982) में भी काम किया था. हेलेना के निधन का कारण अभी सामने नहीं आया है. 

Advertisement

मिथुन की पहली पत्नी थीं हेलेना 
हेलेना ने अपने दौर के बॉलीवुड स्टार मिथुन चक्रवर्ती से शादी की थी. लेकिन मिथुन और उनकी पहली पत्नी हेलेना की शादी 4 महीने में ही चल सकी थी. एक पुराने इंटरव्यू में हेलेना ने मिथुन के साथ अपनी शादी को एक 'धुंधला सपना' कहा था. 

स्टारडस्ट मैगजीन से बात करते हुए हेलेना ने कहा था, 'मैं बस ये विश करती हूं कि काश ऐसा ना हुआ होता. उन्होंने मुझे ये यकीन दिलाने में ब्रेनवॉश किया था कि मेरे लिए बने पुरुष वही हैं. बदकिस्मती से, वो कामयाब हो गए थे.' पहले कभी इस तरह की भी अफवाहें थीं कि वो मिथुन से अपने शिकवे दूर करके फिर उनके साथ आने वाली हैं. इस बात पर हेलेना ने कहा था, 'मैं कभी उनके पास नहीं जाऊंगी, भले वो सबसे अमीर आदमी हों. मैंने एलीमनी भी नहीं मांगी थी, ये बस एक बुरा सपना था, जो अब खत्म हो चुका है.' 

Advertisement

रिपोर्ट्स बताती हैं कि मिथुन ने हेलेना के पिता से वादा किया था कि वो उनकी बेटी को 'दुनिया का 9वां अजूबा' मानकर ट्रीट करेंगे. लेकिन वो हेलेना को अकेला छोड़ देते थे. इंटरव्यू में हेलेना ने बताया था, 'मैंने उनपर सच में यकीन कर लिया था जब उन्होंने कहा था कि वो मुझसे प्यार करते हैं. लेकिन जब मैंने उन्हें बेहतर समझना शुरू किया तो एहसास हुआ कि वो अपने अलावा किसी से प्यार नहीं करते. वो बहुत इमैच्योर थे और मैं उनसे कई साल छोटी थी, फिर भी मुझे उनसे बड़ा महसूस होता था.'   

रविवार सुबह ही की थी आखिरी फेसबुक पोस्ट 
हेलेना ने रविवार को सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर अपनी आखिरी फेसबुक पोस्ट की थी. अपनी पोस्ट में हेलेना ने लिखा था, 'अजीब लग रहा है. बहुत मिले-जुले इमोशंस हैं और पता नहीं क्यों... बहुत कन्फ्यूजिंग महसूस हो रहा है.' 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »