हनुमान अंश बनाने वाली अनुप्रिया पहुंचीं कैंची धाम, बोलीं- यहां पहुंचना सौभाग्य की बात

यूनिवर्सिटी ऑफ बाथ में इकोनॉमिक्स की स्टूडेंट और हनुमान अंश की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने फिल्म की सफलता के बाद कैंची धाम पहुंचीं. उन्होंने क्या कुछ कहा, जानिए.

Advertisement
हनुमान अंश की प्रोड्यूसर पहुंचीं कैंची धाम (Photo: ITG) हनुमान अंश की प्रोड्यूसर पहुंचीं कैंची धाम (Photo: ITG)

लीला सिंह बिष्ट

  • नई दिल्ली,
  • 13 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 8:44 AM IST

'हनुमान अंश' का बॉक्स-ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी है और इसने सिनेमाघरों में अपने 38वें दिन भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹239.38 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹202.62 करोड़ हो गया है. यूनिवर्सिटी ऑफ बाथ की 21 साल की छात्रा 'हनुमान अंश' फिल्म की प्रोड्यूसर हैं, जो नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित है. अब उन्होंने कैंची धाम पहुंच मत्था टेका हैं.

Advertisement

कैंची धाम पहुंचीं अनुप्रिया नागर
अनुप्रिया नागर नागर के साथ उनके परिवारजन, सहयोगी तथा लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष कार्तिक पालीवाल भी मौजूद रहे. कैंची धाम पहुंचकर उन्होंने बाबा नीम करौली महाराज के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा व्यक्त की और कहा कि यह धाम केवल आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि देश-विदेश से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की आध्यात्मिक भावनाओं से जुड़ा एक पावन स्थल है.

उन्होंने फिल्म "हनुमान अंश" की सफलता और उसकी विषयवस्तु के बारे में जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि फिल्म के माध्यम से भगवान हनुमान की भक्ति, आस्था और भारतीय संस्कारों के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है, साथ ही बाबा नीम करौली महाराज की दिव्य महिमा और उनके संदेशों को भी व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाने की भावना इस प्रयास से जुड़ी है.

Advertisement

अनुप्रिया ने कहा कि कैंची धाम देश और विदेश के लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है. बाबा नीम करौली महाराज की पावन भूमि पर दर्शन के लिए पहुंचना अपने आप में सौभाग्य की बात है. 

आस्था, अध्यात्म और भारतीय संस्कृति के संदेश के साथ "हनुमान अंश" की युवा प्रोड्यूसर का विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचना रविवार को श्रद्धा और सम्मान से भरा एक विशेष अवसर बन गया.


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »