बॉलीवुड एक ऐसी जगह है जहां हर दिन करोड़ों लोग एक्टर बनने का ख्वाब लेकर आते हैं. किसी का ख्वाब पूरा हो जाता है, तो कई निराश होकर अपने घर वापस लौट जाते हैं. इस लिस्ट में कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो अपना सपना पूरा करने के लिये जी-जान एक लगा देते हैं पर हार नहीं मानते हैं. सिद्धांत चतुर्वेदी भी इन्हीं सितारों में से एक हैं.
सिद्धांत की अनसुनी कहानी
हर चमकते सितारे के पीछे एक संघर्षभरी कहानी होती है. सिद्धांत चतुर्वेदी की भी है. 'गली बॉय' फेम सिद्धांत चतुर्वेदी ने कम समय में काफी नाम कमा लिया है. अपने हुनर से वो लोगों के दिलों में जगह बना रहे हैं. यही वजह है कि सिद्धांत अपकमिंग फिल्म 'गहाइयां' में दीपिका पादुकोण के साथ रोमांस करते दिखेंगे. हालांकि, सिद्धांत चतुर्वेदी का ये सफर बिल्कुल आसान नहीं था.
उत्तर प्रदेश के बलिया के रहने वाले सिद्धांत चतुर्वेदी बॉलीवुड डेब्यू करने से पहले करीब एक साल तक खाली बैठे रहे. उनके पास करने के लिये कोई काम नहीं था. पर फिर भी कहीं न कहीं उनके दिल में एक्टर बनने का जुनून था. इसलिये वो रुके नहीं है. सिद्धांत के करियर की शुरुआत 2016 में यूट्यूब सीरीज 'लाइफ सही है' से हुई थी. सीरीज सफल हुई और उन्हें इसका दूसरा पार्ट भी ऑफर किया गया पर सिद्धांत को बॉलीवुड हीरो बनना था. इसलिये उन्होंने सीरीज में काम नहीं किया.
कैसे हाथ लगी गली बॉय
एक्टिंग में हाथ आजमाने से पहले सिद्धांत चतुर्वेदी सीए की पढ़ाई कर रहे थे. पर एक्टर बनने के लिये वो पढ़ाई छोड़ कर ऑडिशन देने लगे. सिद्धांत ने एक-दो साल नहीं, बल्कि पांच सालों तक ऑडिशन दिये. इसके बाद उन्हें 'इनसाइड एज' वेबसीरीज में काम करने का मौका मिला. सीरीज हिट हुई और उसकी सक्सेस पार्टी रखी गई. पिता के कहने पर सिद्धांत भी पार्टी का हिस्सा बन गये. वहां सिद्धांत ने जमकर डांस किया और जोया अख्तर की नजर उन पड़ी.
इस तरह से जोया अख्तर ने उनके हुनर को परखा और गली बॉय का ऑडिशन देने के लिये बुलाया. फिर क्या था सिद्धांत ने भी जोया को निराश नहीं किया. फिल्म के ऑडिशन में सेलेक्ट भी हुए और गली बॉय भी सुपरहिट हुई. अब सिद्धांत चतुर्वेदी एक ऐसा नाम बन चुके हैं, जिन्हें परिचय की कोई जरुरत नहीं.
aajtak.in