'कलेश-कष्ट ना हो' गोविंदा ने बच्चों संग की गणपति पूजा, पत्नी सुनीता से बनाई दूरी! मांगी मन्नत

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच रिश्ते को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. गणेश चतुर्थी पर दोनों अलग-अलग नजर आए. गोविंदा और सुनीता ने अपने बच्चों के साथ अलग-अलग पूजा की, जिससे दोनों के बीच दूरियां दिखीं.

Advertisement
गोविंदा ने मांगी मन्नत (Photo: Social Media) गोविंदा ने मांगी मन्नत (Photo: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 15 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 12:47 PM IST

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहुजा के रिश्ते को लेकर पिछले कुछ समय से खबरें सुर्खियों में हैं. ऐसे में इस साल गणेश चतुर्थी पर दोनों एक साथ नजर नहीं आए, जिसने चर्चाओं को और बढ़ा दिया. 

सोमवार 14 सितंबर को सुनीता आहुजा ने अपने बच्चों टीना अहूजा और यशवर्धन अहूजा के साथ घर पर गणपति बप्पा का स्वागत किया. इस दौरान गोविंदा अमेरिका में थे, इसलिए वो पूजा में शामिल नहीं हो सके. सुनीता ने पैपराजी से बातचीत में कहा था, 'गोविंदा जी अमेरिका में हैं, रात को वापस आएंगे. अगर थके हुए, तो आज दर्शन के लिए नहीं आएंगे, कल आएंगे. ये उनका घर है, तो उन्हें आना ही है.'

Advertisement

देर रात अमेरिका से वापस लौटने के बाद गोविंदा सीधे परिवार के पास गए और गणपति के दर्शन किए. उन्होंने बच्चों टीना और यशवर्धन के साथ मिलकर पूजा-अर्चना की और बप्पा से आशीर्वाद लिया. लेकिन इस बार सुनीता आहूजा इन तस्वीरों और वीडियो में नजर नहीं आईं.

गोविंदा-सुनीता में दूरियां
एक एजेंसी से बातचीत में गोविंदा ने बताया कि उनके परिवार में गणपति मनाने की परंपरा सालों पुरानी है, जो उनकी मां से चली आ रही है. उन्होंने कहा, 'अब मेरा बेटा यशवर्धन इस परंपरा को आगे बढ़ा रहा है.' गोविंदा ने बेटे के उज्ज्वल भविष्य और बेटी टीना के लिए भी प्रार्थना की. गोविंदा ने कहा कि गणपति बाप्पा से प्रार्थना है कि हमें रिद्धि-सिद्धि प्रदान करें. हमारी जिंदगी में किसी तरह का कलेश, कष्ट और बाधा ना आए. हालांकि, इस दौरान उन्होंने पत्नी सुनीता का जिक्र नहीं किया.  

Advertisement

गोविंदा और सुनीता आहूजा के शादीशुदा रिश्ते को लेकर पिछले कुछ महीनों से तरह-तरह की खबरें आ रही हैं. सुनीता ने दिसंबर 2024 में बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दाखिल की थी, लेकिन 19 अगस्त 2026 को उन्होंने इसे वापस ले लिया. इसके अलावा सुनीता ने गोविंदा और एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के कथित रिश्ते को लेकर भी सवाल उठाए थे. इस पर गोविंदा की तरफ से कानूनी नोटिस जारी किया गया है. उनके टीम ने साफ किया है कि गोविंदा अपने निजी जीवन को लेकर फैलाई जा रही झूठी खबरों और AI से बनाए गए कंटेंट के खिलाफ 100 करोड़ रुपये का दावा ठोक सकते हैं. 


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »