गवर्नर ट्रेलर: कंगाली के मुहाने पर खड़े भारत का गेम चेंजर, या बलि का बकरा? मनोज बाजपेयी की फिल्म है दिलचस्प

मनोज बाजपेयी की नई फिल्म गवर्नर का ट्रेलर आ गया है. वो भारत को आर्थिक संकट से बचाने वाले गवर्नर के किरदार में नजर आ रहे हैं. पॉलिटिकल और फाइनेंशियल थ्रिलर का मिक्स लग रही इस फिल्म में अदा शर्मा भी हैं. ट्रेलर बता रहा है कि गवर्नर एक दिलचस्प फिल्म साबित हो सकती है.

Advertisement
दिलचस्प है मनोज बाजपेयी की फिल्म गवर्नर का ट्रेलर (Photo: Screengrab) दिलचस्प है मनोज बाजपेयी की फिल्म गवर्नर का ट्रेलर (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 07 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:36 PM IST

मनोज बाजपेयी काफी वक्त से बड़े पर्दे पर किसी बड़ी पॉपुलर फिल्म में नहीं दिखे हैं. लेकिन डायरेक्टर चिन्मय मंडलेकर की पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म गवर्नर मनोज को एक एक्साइटिंग रोल में लेकर आ रही है. लॉकडाउन के बाद से मनोज ने ओटीटी प्रोजेक्ट्स ही ज्यादा किए हैं. थिएटर्स में उनकी तीन ही फिल्में— जोरम, भैयाजी और जुगनुमा पहुंची हैं. इनमें मनोज का किरदार और काम तो सॉलिड था, लेकिन इन फिल्मों में वो पॉपुलर मसाला एलीमेंट मिसिंग था जो बड़े पर्दे पर फिल्मों को चाहिए होता है. लेकिन गवर्नर का ट्रेलर आ चुका है और ये फिल्म थिएटर्स में दर्शक बटोरने का दम रखती है.

Advertisement

एक खामोश रक्षक
गवर्नर में मनोज बाजपेयी का किरदार 1990-92 में भारत के गवर्नर रहे एस वेंकटीरामनन से प्रेरित है, जिन्होंने भारत को एक बड़े आर्थिक संकट से बचाया था. गवर्नर का ट्रेलर भारत में एक बड़े आर्थिक संकट की आहट से शुरू होता है. मनोज के किरदार ए रामनन ने सरकार को इस खतरे के लिए आगाह किया है. और सवाल उठता है कि जब उन्हें समस्या पता है, तो कोई हल भी सोचा होगा.

इसके बाद रामनन को गवर्नर की पोस्ट पर अपॉइंट किया जाता है. अदा शर्मा के किरदार की जुबान से पता चलता है कि रामनन ने कभी अर्थशास्त्र पढ़ा ही नहीं और गवर्नर बना दिए गए हैं. एक और किरदार से पता चलता है कि रामनन को राजीव गांधी की सिफारिश पर ये पद मिला है. रामनन की क्षमता और समझ पर सभी को शक है.

Advertisement

कुछ लोगों को ये भी लग रहा है कि सरकार क्राइसिस में है इसलिए उन्हें बाली का बकरा बनाया जा रहा है. क्या ऐसे में वो भारत को उस आर्थिक संकट से बचा पाएंगे, जिसका अनुमान उन्होंने साल भर पहले ही लगा लिया था? यहां देखें गवर्नर का ट्रेलर:

गवर्नर के पीछे है दमदार टीम
गवर्नर के प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह हैं, जिन्होंने द केरला स्टोरी और उसका सीक्वल भी बनाया है. मनोज के साथ ओटीटी फिल्म इंस्पेक्टर झेंडे डायरेक्ट कर चुके चिन्मय मंडलेकर ही गवर्नर की भी कमान संभाल रहे हैं.

गवर्नर एक फाइनेंशियल थ्रिलर जैसी फिल्म लग रही है, जिसमें पॉलिटिकल एलीमेंट भी पर्याप्त होने वाले हैं. मनोज बाजपेयी का काम हमेशा की तरह ट्रेलर से ही दमदार लग रहा है. फिल्म में पॉलिटिक्स का जिक्र है, इसलिए उम्मीद है कि कुछ पुराने चैप्टर भी खुलेंगे, जो इसे चर्चा दिलाएंगे. गवर्नर के बारे में एक दिलचस्प चीज इसका म्यूजिक डिपार्टमेंट भी है. ट्रेलर वीडियो में म्यूजिक डायरेक्टर अमित त्रिवेदी और लिरिसिस्ट जावेद अख्तर को क्रेडिट दिया गया है. और कुछ नाम ऐसे होते हैं जिनका किसी प्रोजेक्ट के साथ जुड़ना ही उसमें जनता का विश्वास बढ़ा देता है. गवर्नर का ट्रेलर तो दिलचस्प है, देखना है कि 12 जून को ये फिल्म थिएटर्स में क्या कमाल करती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement