फराह खान ने अनिल कपूर के साथ 'गंदी बात' गाने पर किया डांस, झकास एक्टर को कहा 'पापाजी'

फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अनिल कपूर के साथ फुल मस्ती में डांस कर रही हैं. पोस्ट के कैप्शन में फराह ने अनिल को 'इंडस्ट्री का सबसे जवान व्यक्ति' बताया. फराह और अनिल की दोस्ती बहुत पुरानी है, दोनों एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अक्सर 'पापाजी' कहते रहते हैं. ये वीडियो मुंबई पुलिस के एनुअल इवेंट 'उमंग' के बैकस्टेज का है...

Advertisement
अनिल कपूर और फराह खान अनिल कपूर और फराह खान

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 27 जून 2022,
  • अपडेटेड 11:40 AM IST
  • फराह ने अनिल को कहा 'पापाजी'
  • पुराने दोस्त हैं अनिल-फराह
  • ब्लैक आउटफिट्स में कर रहे ट्विन

फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान ने रविवार को इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया जिसमें उनके साथ अनिल कपूर हैं. इस वीडियो में फराह और अनिल, शाहिद कपूर की फिल्म 'आर राजकुमार' के गाने 'गंदी बात' पर डांस कर रहे हैं.

अनिल कपूर ब्लैक सूट में हमेशा की तरह डैशिंग लग रहे हैं, तो वहीं फराह भी ब्लैक आउटफिट में उनके साथ ट्विनिंग कर रही हैं. इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए फराह ने कैप्शन में लिखा, "इंडस्ट्री के सबसे जवान व्यक्ति अनिल कपूर से मिलना हमेशा किसी पार्टी जैसा लगता है. पापाजी, आई लव यू."

Advertisement

Allu Arjun के बढ़े वजन पर यूजर्स ने एक्टर को किया बॉडी शेम, कहा- वड़ा पाव, बूढ़ा

फराह और अनिल एक दूसरे को 'पापाजी' बुलाते रहते हैं

फराह की पोस्ट बता रही है कि उनका ये वीडियो, मुंबई पुलिस के सालाना इवेंट 'उमंग' के बैकस्टेज का है. अनिल ने भी अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरीज में फराह का वीडियो शेयर किया. फराह ने कई गानों में अनिल को कोरियोग्राफ भी किया है और दोनों की दोस्ती बहुत पुरानी है. सोशल मीडिया पर दोनों एक-दूसरे को 'पापाजी' कहकर मजे भी लेते रहते हैं. इसी साल जनवरी में फराह को, उनके 57वें जन्मदिन पर विश करते हुए अनिल ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में उनके साथ थ्रोबैक फोटोज शेयर की थीं.

अपनी पोस्ट के कैप्शन में अनिल ने लिखा था, "हैप्पी बर्थडे फराह खान ! कुछ चीजें कभी नहीं बदलतीं और हमारी दोस्ती यकीनन उन चीजों में से एक है! खुश हूं कि तुम मेरी जिंदगी में हो! स्क्रीन पर और उसके पीछे हमेशा साथ में धमाल करने के नाम! लव यू पापाजी!" फराह ने अनिल की बर्थडे विश का जवाब, उनकी पोस्ट के कमेंट्स में देते हुए लिखा था, "पापाजी हम ऑरिजिनल जय और वीरू, राम और लखन हैं. लव यू पापाजी, आप बेस्ट हैं."

Advertisement

'जुगजुग जियो' में नजर आ रहे हैं अनिल कपूर 

फराह कुछ समय पहले ही क्रोएशिया में दिखी थीं, जहां वो विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी के साथ आनंद तिवारी की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म के लिए एक रोमांटिक गाना कोरियोग्राफ कर रही थीं. अनिल कपूर की फिल्म 'जुगजुग जियो' बीते शुक्रवार ही रिलीज हुई है. फिल्म में उनके साथ वरुण धवन, कियारा अडवाणी और नीतू कपूर भी हैं.

इससे पहले वो मई में अपने बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ नेटफ्लिक्स की फिल्म 'थार' में नजर आए थे. क्रिटिक्स ने फिल्म में अनिल के काम की बहुत तारीफ की थी. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »