इमरान हाशमी की फिल्म 'डिबुकः द कर्स इज रियल' हॉरर और थ्रिलर से है भरपूर, ट्रेलर हुआ रिलीज

ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो ने 29 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही हॉरर-थ्रिलर फिल्म 'डिबुक: द कर्स इज रियल' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इस फिल्म का निर्देशन जे के ने संभाला है. यह ब्लॉकबस्टर मलयालम फिल्म 'एज़रा' का हिंदी रीमेक है. इस फिल्म में इमरान हाशमी अपने पसंदीदा किरदार में लौटते हुए अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं.

Advertisement
इमरान हाशमी इमरान हाशमी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 9:49 PM IST
  • इमरान हाशमी की आ रही है नई फिल्म
  • हॉरर और सस्पेंस से है भरी
  • रिलीज हुआ ट्रेलर

ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो ने 29 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही हॉरर-थ्रिलर फिल्म 'डिबुक: द कर्स इज रियल' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इस फिल्म का निर्देशन जे के ने संभाला है. यह ब्लॉकबस्टर मलयालम फिल्म 'एज़रा' का हिंदी रीमेक है. इस फिल्म में इमरान हाशमी अपने पसंदीदा किरदार में लौटते हुए अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं.

Advertisement

फिल्म को लेकर इमरान ने कही यह बात
यह फिल्म एक कपल पर आधारित है जो एक भयंकर उलझन में फंसा नजर आता है. दरअसल, पत्नी एक एंटीक जूइस बॉक्स घर लाती है जो डिबुक बॉक्स साबित होता है! फिल्म के बारे में इमरान हाशमी ने बताया, "डिबुक मेरी पहली डिजिटल फीचर फिल्म होगी. मैं अपने पसंदीदा जॉनर तथा स्ट्रीमिंग पार्टनर के रूप में अमेजन प्राइम वीडियो के साथ हुई इस यात्रा को लेकर बेहद उत्साहित हूं. जबरदस्त स्टोरीलाइन वाली यह फिल्म बड़ी कुशलता के साथ बनाई गई है, जिसमें बेहद डरावने पल भी मौजूद हैं. हम इस फिल्म को ऐसे वक्त में अपने दर्शकों के सामने पेश करने जा रहे हैं, जब हैलोवीन का डरावना फेस्टीवल पूरे शबाब पर होगा. मैं डिबुक का आनंद लेने और दर्शकों द्वारा इस सीजन की अपनी वॉचलिस्ट में इसे शामिल किए जाने के लिए बेताब हूं."

Advertisement

अमेजन प्राइम वीडियो इंडिया के हेड मनीष मेंघानी ने कहा कि सुपरनैचुरल हॉरर फिल्में भारत में बहुत पॉपुलर हैं और मुझे लगता है कि डिबुक के दम पर हम मनोरंजन के इस जॉनर का देश में एक नया बेंचमार्क स्थापित करने जा रहे हैं. हर साल इस समय हम अपने ग्राहकों के लिए दुनिया भर का बेस्ट-इन-क्लास स्कैरी इंटरटेनमेंट पेश किया करते हैं. इस बार मुझे यकीन है कि डिबुक के माध्यम से दुनिया भर के ग्राहक एक संपूर्ण एज-ऑफ-द-सीट थ्रिलर का मजा लेंगे.

शर्टलेस इमरान हाशमी ने फ्लॉन्ट किए एब्स, ट्रांसफॉर्मेशन देख हैरान फैंस

डाइरेक्टर जे के ने कहा कि डिबुक के माध्यम से ऑडियंस को एक शुद्ध हॉरर फिल्म देखने को मिलेगी और मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि यह फिल्म दर्शकों को लंबे समय तक याद रहेगी. फिल्म की कहानी दिलचस्प है और उस विषय को उजागर करती है जो ज्यादा देखने में नहीं आता. फिल्म के केंद्र में यहूदी पौराणिक कथाएं और संस्कृति बसी हुई है. फिल्म को इस संस्कृति और जॉनर की प्रामाणिकता को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है. मुझे खुशी है कि इमरान, निकिता और मानव जैसी प्रतिभाओं ने कहानी के साथ पूरा न्याय किया है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »