सुनील शेट्टी के घर होगा डबल सेलिब्रेशन, Athiya-KL Rahul की शादी की बजेगी शहनाई, बेटा Ahaan भी बनेगा दूल्हा

एक्टर के करीबी दोस्त ने बताया 'अथिया-राहुल की शादी 2022 में पक्की है.' वहीं अहान भी अपनी गर्लफ्रेंड तान्या से जल्द शादी करना चाहते हैं, जो इसी साल हो सकती है. इस खबर में कितनी सच्चाई है, ये आने वाले दिनों में पता चल ही जाएगा. फिलहाल, इस खबर से जुड़े शख्स के बयान का इंतजार रहेगा. 

Advertisement
अथ‍िया-केएल राहलु, अहान-तान्या और शेट्टी पर‍िवार अथ‍िया-केएल राहलु, अहान-तान्या और शेट्टी पर‍िवार

aajtak.in

  • नई द‍िल्ली ,
  • 22 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 9:49 AM IST
  • अथ‍िया शेट्टी-केएल राहुल की होगी शादी!
  • भाई अहान शेट्टी भी लाने वाले हैं बहू

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के घर जल्द ही शादी की शहनाइयां बजने वाली हैं, वो भी एक नहीं बल्क‍ि दो-दो. जी हां, खबर है कि सुनील की बेटी अथ‍िया शेट्टी और उनका बेटा अहान शेट्टी, दोनों जल्द ही अपने अपने पार्टनर्स संग सात फेरे लेने वाले हैं. अथ‍िया अपने बॉयफ्रेंड क्रिकेटर केएल राहुल के साथ, तो अहान अपनी गर्लफ्रेंड तान्या श्रॉफ के साथ अपनी जिंदगी का सफर आगे बढ़ाएंगे. 

Advertisement

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताब‍िक सुनील शेट्टी के घर इस साल दोहरी खुशी आने वाली है. एक्टर के करीबी दोस्त ने पोर्टल से बातचीत में इसकी जानकारी दी है. सूत्र ने बताया 'अथिया-राहुल की शादी 2022 में पक्की है.' वहीं अहान भी अपनी गर्लफ्रेंड तान्या से जल्द शादी करना चाहते हैं, जो इसी साल हो सकती है. इस खबर में कितनी सच्चाई है, ये आने वाले दिनों में पता चल ही जाएगा. फिलहाल, इस खबर से जुड़े शख्स के बयान का इंतजार रहेगा. 

25 साल की उम्र में शादी, फिर मां बनना, क्या मलाइका के करियर पर पड़ा इसका असर?

लंबे समय से रिलेशन में हैं अथ‍िया-केएल राहुल

अथ‍िया और केएल राहुल के रिलेशनश‍िप की खबरें पिछले काफी समय से है. पिछले साल अथ‍िया के बर्थडे पर केएल राहुल ने अपने रिश्ते को इंस्टा ऑफ‍िश‍ियल किया था. इसके बाद से अथ‍िया भी सोशल मीड‍िया पर अपने रिलेशन को लेकर ओपन हुईं. हालांक‍ि दोनों के प्यार के चर्चे बॉलीवुड गल‍ियारों में बहुत समय से थी, बस इंतजार था तो दोनों के इसे पब्ल‍िक करने का. वहीं दूसरी ओर अहान शेट्टी लंबे समय से तान्या श्रॉफ संग रिलेशन में हैं. 

Advertisement

कितनी बड़ी हो गई 'इश‍िता' की बेटी 'रूही', PHOTOS देख कर पुरानी यादें ताजा हो जायेंगी

अहान ने 2021 में फिल्म तड़प से बॉलीवुड डेब्यू किया है. यह एक रोमांट‍िक एक्शन ड्रामा है, जिसमें अहान के अपोज‍िट तारा सुतार‍िया नजर आई थीं. फिल्म में अहान की एक्ट‍िंग को सराहा गया था. फिल्म के प्रीमियर में अहान, तान्या, अथ‍िया, केएल राहुल चारों, सुनील और उनकी पत्नी माणा शेट्टी के साथ नजर आए थे.   

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »