पद्म श्री अवॉर्ड लेते समय PM मोदी को किया इग्नोर? एक्टर अनिल कुमार रस्तोगी ने वायरल वीडियो पर तोड़ी चुप्पी

बीते दिनों एक्टर अनिल कुमार रस्तोगी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे लेकर दावा किया गया कि एक्टर ने पीएम नरेंद्र मोदी को इग्नोर कर दिया.

Advertisement
अनिल रस्तोगी ने पीएम मोदी को किया इग्नोर? (Photo: PTI) अनिल रस्तोगी ने पीएम मोदी को किया इग्नोर? (Photo: PTI)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:34 PM IST

हाल ही में राष्ट्रपति भवन में आयोजित हुए पद्म पुरस्कार समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को लेकर इंटरनेट पर कुछ यूजर्स यह दावा कर रहे हैं कि मशहूर थियेटर और फिल्म एक्टर पद्म श्री अनिल कुमार रस्तोगी ने कार्यक्रम के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नजरअंदाज कर दिया. हालांकि अब एक्टर अनिल कुमार रस्तोगी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है.,

Advertisement

अब इस पूरे मामले और बढ़ते विवाद पर उन्होंने सोशल मीडिया पर सामने आकर इस वीडियो की पूरी सच्चाई बताई है और साफ किया है कि आखिर उस वक्त मंच पर क्या हुआ था.

क्या है वायरल वीडियो में?
सोशल मीडिया पर जो क्लिप इस समय तेजी से शेयर की जा रही है, उसमें अनिल कुमार रस्तोगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अपना सम्मान लेने के लिए मंच की तरफ आगे बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं. जैसे ही वह मंच पर आते हैं, वहां बैठे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिष्टाचार के नाते उनकी तरफ हाथ बढ़ाते हैं. लेकिन, रस्तोगी पीएम मोदी के इस इशारे को देख नहीं पाते और बिना रुके सीधे आगे निकल जाते हैं. बस, इसी छोटे से हिस्से को काटकर कुछ इंटरनेट यूजर्स ने इसे 'जानबूझकर किया गया इग्नोर' का नाम दे दिया और विवाद खड़ा कर दिया.

Advertisement

वायरल होने के बाद एक्टर की सफाई
जैसे ही यह बात सोशल मीडिया पर ज्यादा बढ़ने लगी, एक्टर अनिल कुमार रस्तोगी ने खुद सामने आकर इसे क्लियर किया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस घटना को लेकर चल रही सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए लिखा, 'जो लोग इस घटना को लेकर बातें बना रहे हैं या इसका मजाक उड़ा रहे हैं, उनसे मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि मेरी उम्र इस समय 80 साल से ज्यादा हो चुकी है. मंच पर जो कुछ भी हुआ, वह सिर्फ मेरी उम्र के कारण हुई एक स्वाभाविक चूक थी.'

अनिल कुमार रस्तोगी ने आगे बात करते हुए यह भी लिखा, 'मेरे मन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लिए बहुत गहरा सम्मान है. मैं व्यक्तिगत रूप से यह पूरी तरह मानता हूं कि हमारे देश का नेतृत्व करने के लिए वह आज के समय में सबसे बेहतरीन और सही विकल्प हैं.'

75 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
अनिल कुमार रस्तोगी ने अपने दशकों लंबे एक्टिंग सफर में एक से बढ़कर एक किरदारों को पर्दे पर जीवंत किया है. वह अब तक 75 से ज्यादा बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं, जिनमें 'इशकजादे', 'मुल्क', 'रेड' और 'थप्पड़' जैसी बेहतरीन और गंभीर फिल्में शामिल हैं. फिल्मों के अलावा, उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर 14 फेमस वेब सीरीज में काम किया है और टेलीविजन शोज के लगभग 500 एपिसोड्स में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है.

Advertisement

इसके अलावा थियेटर से अनिल कुमार रस्तोगी का नाता बहुत पुराना और गहरा है. उन्होंने अपने पूरे करियर में अब तक 99 नाटकों में अभिनय किया है और देश-दुनिया के अलग-अलग मंचों पर लगभग 1,000 स्टेज परफॉर्मेंस दी हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »