'मेरे पिता पाकिस्तान नहीं गए', नबील गबोल को राकेश बेदी का मजेदार जवाब, किया था शक्ल मिलने का दावा

धुरंधर फिल्म में जमील जमाली के किरदार पर पाकिस्तानी नेता नबील गबोल ने कई दावे पेश किए थे. उन्होंने कहा कि ये किरदार उनपर बेस्ड है. नबील गबोल ने फिल्म पर कई सवाल भी खड़े किए. अब उनके दावों पर राकेश बेदी ने द लल्लनटॉप के हालिया इंटरव्यू में रिएक्ट किया है.

Advertisement
असल वाले 'जमील जमाली' को मिला जवाब (Photo: Instagram @therakeshbedi/nabilgabol) असल वाले 'जमील जमाली' को मिला जवाब (Photo: Instagram @therakeshbedi/nabilgabol)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:21 PM IST

धुरंधर द रिवेंज फिल्म ने बॉलीवुड एक्टर राकेश बेदी को वापस फेमस बना डाला. इसमें उनका किरदार जमील जमाली पूरी तरह छाया हुआ था. राकेश बेदी की एक्टिंग से लेकर फिल्म में दिखाए ट्विस्ट, सभी ने सोशल मीडिया पर खूब लाइमलाइट बटोरी. मगर इस बीच खुद को असली जमील जमाली बताने वाले नबील गबोल भी सुर्खियों में रहे. 

पाकिस्तान की ल्यारी के नेता नबील गबोल ने धुरंधर पार्ट 1 के आने के बाद, दावा किया कि जमील जमाली का किरदार उनपर बेस्ड है. इसमें उन्हें काफी कॉमिक अंदाज में दिखाया गया, जबकि हकीकत उससे काफी अलग थी. लेकिन जैसे ही धुरंधर 2 थिएटर्स में लगी, नबील गबोल का पोपट हो गया. 

Advertisement

धुरंधर ने की नबील गबोल की नींद हराम 

धुरंधर 2 में जमील जमाली को इंडियन एजेंट दिखाया जाता है. इस ट्विस्ट के बाद सोशल मीडिया पर इंडियन यूजर्स ने उनकी खूब टांग खिंचाई की. लोगों ने उन्हें ढूंढना भी शुरू किया. धुरंधर फिल्म ने नबील गबोल की नींद इस तरह उड़ाई कि वो बौखलाकर कई सारी बातें कहने लगे. अब पाकिस्तानी नेता की बातों के बाद, राकेश बेदी का रिएक्शन भी सामने आया. 

राकेश बेदी द लल्लनटॉप पर पहुंचे जहां उनसे नबील गबोल के दावों पर सवाल किया गया. उनसे कहा गया कि पाकिस्तानी नेता खुद को धुरंधर वाले जमील जमाली कहते हैं. उन्होंने अपने किरदार पर नाराजगी जताई, मगर नबील गबोल ने राकेश बेदी की सराहना भी की और उन्हें आई लव यू भी कहा. जब उनसे पाकिस्तानी नेता की बातों पर रिएक्शन मांगा गया, तो एक्टर ने कहा- मैं ये कहना चाहूंगा कि आई लव यू नबील गबोल साहब. 

Advertisement

'मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं और ये इत्तेफाक की बात है कि मेरी शक्ल कहीं ना कहीं आपसे थोड़ी बहुत मिलती है. मगर मैं इसमें कुछ कर नहीं सकता. ना आपके पिता इंडिया आए, ना मेरे पिता पाकिस्तान गए. लेकिन शक्ल से अलग हम एक जैसे दिखते हैं, थोड़ा शरीर में भारीपन है जिससे हम एक जैसे लगते हैं. फिल्म में मैंने कपड़े भी वैसे पहने थे, इसलिए हम एक जैसे लगे.'

नबील गबोल के दावों पर क्या बोले राकेश बेदी?

राकेश बेदी ने आगे साफ किया कि उनका किरदार जमील जमाली सीधा-सीधा नबील गबोल पर नहीं बना है. वो राइटर्स और आदित्य धर की कल्पना है कि उनका किरदार वैसा होगा. जमील जमाली के किरदार में सिर्फ नबील गबोल की झलक दिखी क्योंकि कहानी ल्यारी में सेटअप की गई है. राकेश बेदी ने कहा कि नबील गबोल ल्यारी को रीप्रेजेंट करते हैं, वहां से चुनाव जीत चुके हैं, शहर के कर्ता-धर्ता हैं. तो उनका किरदार भी वैसा ही लिखा गया था. मगर एक्टर ने सिर्फ नबील गबोल को देखकर जमील जमाली का किरदार नहीं निभाया है.

 बात करें फिल्म धुरंधर द रिवेंज की, तो इसने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ फिलहाल मजबूती से बनाई हुई है. 17 दिनों में इसका टोटल नेट इंडिया कलेक्शन 985 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. 18 दिनों में उम्मीद है कि फिल्म नेट 1000 करोड़ पार चली जाएगी, जिससे ये पहली बॉलीवुड फिल्म भी बन जाएगी जिसने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा छुआ है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement