महाकाल की शरण में 'धुरंधर' का विलेन, भस्म आरती में हुए शामिल, थलपति विजय पर दिया रिएक्शन

अर्जुन रामपाल ने ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ दोनों फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया था. फिल्म को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया और बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता के बीच, अर्जुन रामपाल उज्जैन पहुंचे.

Advertisement
महाकाल के दर पर अर्जुन (photo: Instagram/@rampal72) महाकाल के दर पर अर्जुन (photo: Instagram/@rampal72)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 10 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:06 PM IST

फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' में अपनी दमदार विलेनगिरी से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाले अर्जुन रामपाल इन दिनों अपनी सफलता का जश्न एक अलग अंदाज़ में मना रहे हैं. अपनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' को मिल रहे बरदस्त रिस्पॉन्स और दर्शकों के प्यार के बीच अर्जुन रामपाल अचानक उज्जैन पहुंचे. यहां उन्होंने बाबा महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाई और भगवान का आशीर्वाद लिया. 

Advertisement

भस्म आरती में हुए शामिल
रविवार की अलसुबह अर्जुन रामपाल उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में बाबा की भस्म आरती में शामिल हुए.  सफेद कुर्ता-पायजामा पहने और माथे पर चंदन का तिलक लगाए अर्जुन पूरी तरह भक्ति के रंग में रंगे नजर आए. वे मंदिर के नंदी हॉल में आम भक्तों की तरह बैठे रहे और पूरी श्रद्धा के साथ आरती की ऊर्जा को महसूस किया. उनकी सादगी ने वहां मौजूद लोगों और सोशल मीडिया यूज़र्स का दिल जीत लिया है.

अर्जुन रामपाल ने क्या कहा?
अपनी इस आध्यात्मिक यात्रा की कुछ झलकियां अर्जुन ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं. शिवलिंग की तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने भावुक होकर लिखा कि जब बाबा का बुलावा आता है, तभी कोई यहां पहुंच पाता है. उन्होंने भस्म आरती को दुनिया की सबसे शक्तिशाली ऊर्जाओं में से एक बताया. अर्जुन ने मंदिर प्रशासन का भी शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने उनके इस दर्शन को बेहद खास और यादगार बना दिया.

Advertisement

दुनिया के लिए मांगी शांति की दुआ
दर्शन के बाद जब न्यूज एजेंसी ने उनसे बातचीत की, तो अर्जुन का एक संवेदनशील पहलू सामने आया. उन्होंने बताया कि बाबा महाकाल से उन्होंने अपने लिए कुछ मांगने के बजाय दुनिया की भलाई की प्रार्थना की है. अर्जुन ने कहा, 'मैंने महाकाल से दुआ की है कि दुनिया में जो भी युद्ध और जंग चल रही है, वह खत्म हो जाए और शांति आए.'

राजनीति और थलपति विजय पर रिएक्शन
इसी बातचीत के दौरान जब उनसे तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री और सुपरस्टार विजय के बारे में सवाल पूछा गया, तो उन्होंने बड़ी ही सादगी से जवाब दिया. अर्जुन ने कहा कि वे राजनीति पर ज्यादा टिप्पणी करना पसंद नहीं करते, लेकिन उन्होंने विजय को उनकी बड़ी जीत और सरकार बनाने के लिए दिल से बधाई दी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement