पहला प्यार नहीं भुला पाए धुरंधर वाले आलम भाई, नहीं है घर बसाने की इच्छा, बोले- अब अंकल लगता हूं

गौरव गेरा जो इन दिनों धुरंधर फिल्म की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं, उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ बातें शेयर की हैं. एक्टर का कहना है कि उनके पिछले रिश्ते की वजह से उनकी शादी में कोई दिलचस्पी नहीं रही.

Advertisement
ब्रेकअप से टूट गए थे गौरव (Credit: Instagram/@gauravgera) ब्रेकअप से टूट गए थे गौरव (Credit: Instagram/@gauravgera)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 18 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:36 PM IST

टीवी एक्टर गौरव गेरा अब पूरे देशभर में फेमस हो गए हैं. इसके पीछे की वजह आदित्य धर की फिल्म धुरंधर है. इसमें उन्होंने आलम भाई का रोल प्ले किया था, जो एक तरह से फिल्म के हीरो का साथी था. गौरव को अपने काम के लिए काफी तारीफ भी मिल चुकी है. धुरंधर की सक्सेस के बाद, उन्हें भी फायदा मिला है. 

Advertisement

गौरव गेरा टेलीविजन पर कई सालों से काम कर रहे थे. सोशल मीडिया पर वो अपनी शॉर्ट वीडियोज के लिए फेमस भी रहे. लेकिन धुरंधर ने उन्हें वो सफलता दिलाई, जिसकी उन्हें काफी समय से तलाश थी. हालांकि उनकी जिंदगी में अभी भी एक चीज ऐसी है, जो मिसिंग है मगर एक्टर उसकी कमी अब पूरी नहीं करना चाहते हैं. 

जब गौरव गेरा का टूटा दिल!

धुरंधर एक्टर ने ह्यूमन ऑफ बॉम्बे को दिए अपने हालिया इंटरव्यू में शादी और रिलेशनशिप पर खुलकर बात की. एक्टर ने कहा कि उनके पिछले रिश्ते ने उनपर गहरा असर छोड़ दिया है, जिसके कारण वो जिंदगी में मूव-ऑन नहीं कर पा रहे. गौरव ने कहा- एक समय था जब मैं बहुत गहरे प्यार में था. उसके खत्म होने के बाद, मैं कभी उस हालत में वापस जाना नहीं चाहता. मैं अब किसी को इतना जरूरी नहीं बनाना चाहता कि वो मुझे दुख पहुंचा सके.

Advertisement

गौरव ने आगे माना कि मर्दों से ज्यादा औरतें रिलेशनशिप खत्म होने के बाद जल्दी मूव-ऑन कर जाती हैं. उनके अलावा, जो खिलाड़ी लोग होते हैं उन्हें रिश्तों के टूटने-जुड़ने से फर्क नहीं पड़ता. एक्टर से आगे पूछा गया कि क्या धुरंधर के बाद, उन्हें फीमेल अटेंशन मिलनी शुरू हुई? तो गौरव ने बिना किसी झिझक कहा- धुरंधर से पहले मुझे बहुत फीमेल अटेंशन मिला करती थी. लेकिन अब तो मैं अंकल जैसा दिखने लगा हूं.

गौरव गेरा ने अपना एक्टिंग करियर लाइफ नहीं लड्डू सीरियल से शुरू किया था, जिसमें वो लीड रोल में थे. इसके बाद वो जस्सी जैसा कोई नहीं, संस्कृति, तोता वेड्स मैन और पम्मी प्यारेलाल जैसे टीवी शोज में नजर आए. गौरव को पहचान काफी मिली, मगर एक वक्त के बाद काम मिलना बंद हो गया. वो मुंबई छोड़कर गुरुग्राम शिफ्ट हो गए थे. मगर तभी धुरंधर के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के एक कॉल ने उनकी किस्मत बदल दी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement