चौधरी असलम का सफेद कुर्ता, रहमान डकैत का पठानी, हर आउटफ‍िट की है कहानी

सिर्फ आदित्य धर ही वो इकलौते नहीं हैं जिन्होंने धुरंधर फ्रेंचाइजी में डिटेल्स पर ध्यान दिया है. बल्कि इसकी कॉस्टयूम डिजाइनर स्मृति चौहान ने भी पर्दे के पीछे रहकर कलाकारों के किरदारों को जिंदगी दी है. एक इंटरव्यू में स्मृति ने इसे लेकर बात की. उन्होंने बताया कि फिल्म के एक्टर्स के लुक कैसे फाइनल हुए थे.

Advertisement
'धुरंधर' में एक्टर्स के लुक्स में भी थी पीक डिटेलिंग (Photo: IMDb) 'धुरंधर' में एक्टर्स के लुक्स में भी थी पीक डिटेलिंग (Photo: IMDb)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:03 AM IST

फिल्म 'धुरंधर' के बाद 'धुरंधर: द रिवेंज' ने सिनेमाघरों में तूफान उठाया हुआ है. इसमें रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, गौरव गेरा, राकेश बेदी समेत सभी कलाकारों की तारीफ हो रही है. पिक्चर के ढेरों सीन्स सोशल मीडिया पर वायरल हैं और दर्शकों के बीच इसका गुणगान खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है. रोज हजारों सिनेमा लवर्स 'धुरंधर 2' को देखने सिनेमाहॉल पहुंचे रहे हैं. इसने अपनी रिलीज के पहले हफ्ते में ही 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच डायरेक्टर आदित्य धर की 'पीक डिटेलिंग' के चर्चे भी हो रहे हैं.

Advertisement

मगर सिर्फ आदित्य धर ही वो इकलौते नहीं हैं जिन्होंने धुरंधर फ्रेंचाइजी में डिटेल्स पर ध्यान दिया है. बल्कि इसकी कॉस्टयूम डिजाइनर स्मृति चौहान ने भी पर्दे के पीछे रहकर कलाकारों के किरदारों को जिंदगी दी है. एक इंटरव्यू में स्मृति ने इसे लेकर बात की. उन्होंने बताया कि रणवीर सिंह के किरदार हमजा अली मजहरी का लुक कैसे फाइनल हुआ था. इसके अलावा रहमान डकैत के Fa9la सॉन्ग लुक, चौधरी असलम के सफेद कुर्ते-पायजामे और आलम भाई के सादे पठानी लिबास के पीछे की डीटेल भी शेयर की.

कैसे तैयार हुआ हमजा का लुक?

एक इंटरव्यू में स्मृति चौहान से पूछा गया कि सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह को लेकर एक सोच सेट है कि वो बहुत रंग-बिरंगे कपड़े पहनते हैं. क्या धुरंधर में जो कपड़े उन्होंने पहने हैं, उसके लिए उन्हें मनाना पड़ा था? कॉस्टयूम डिजाइनर ने जवाब में कहा, 'वो सबकुछ जानना चाहते हैं. वो आपसे सारे सवाल पूछेंगे. पहली बार हमने उनके लिए एक लाइनअप किया था. उस दिन सबकुछ बहुत लेट हो चुका था, लेकिन उन्होंने कहा कि चलो कपड़ों को ऐसे ही रहने दो. आपको पता है उन्हें आदत है अपने ऑफिस में कपड़ों के लाइनअप मंगाने की और फिर वो उन्हें वहीं रहने देते हैं.'

Advertisement

'क्योंकि वो फिर चारों तरफ घूमकर उन्हें देखते हैं, उन्हें समझते हैं... फिर उन्होंने पूछने पूछा कि ये मटेरियल क्यों इस्तेमाल किया मैम आपने? यहां पर ये कलर क्यों इस्तेमाल किया आपने? वो समझने की कोशिश कर रहे थे कि मैं क्या कर रही हूं और क्यों कर रही हूं. और फिर अगले दिन लुक टेस्ट था. वो फिर हमने उनके लुक ट्रायल की शुरुआत की और फिर चीजें सही लगने लगीं. उनके टेक्निकल इनपुट बहुत जरूरी थे. उन्होंने मुझसे कहा था कि स्मृति मुझे मेरे कुर्ते के बाजुओं में स्ट्रेच होने वाला मटेरियल दो. फिर उन्होंने कहा कि हमारे कलर में वायर डालो ताकि वो खड़े रह सकें. मैंने उस आदमी से बहुत कुछ सीखा है.

अक्षय खन्ना के वायरल सीन की क्या थी डिटेल्स?

रहमान डकैत बने अक्षय खन्ना का Fa9la सॉन्ग बेहद वायरल हुआ था. इस गाने के साथ-साथ एक्टर के डांस और आउटफिट को भी पसंद किया गया था. गाने में अक्षय ने ब्लैक आउटफिट पहना था, जो फैंस का फेवरेट बना. इसके बारे में स्मृति चौहान ने बताया, 'शुरुआत में आइडिया ये था कि हम डांसर्स को ब्लैक कपड़ों में देखेंगे. फिर ऐसा हुआ कि जो असली बलोच होते हैं वो सफेद कपड़े बहुत पहनते हैं. आदित्य सर ने कहा कि व्हाइट करते हैं, क्योंकि ओजी यही था. और रहमान डकैत को शेर-ए-बलोच का खिताब मिल रहा है. तो हमें उन्हें अलग दिखाना था. मैं उनके ब्लैक कपड़ों को लेकर एकदम श्योर थी, क्योंकि हमें उसे बलोच कल्चर से जुड़ा हुआ रखा था. मैंने उनके लिए बलोची पठानी चुना था और शॉल पहनानी है या नहीं पहनानी है, ये हमेशा डिबेट रहता था. फिर जब वो आखिरकार तैयार हो गए, तो हमने कहा कि हमें ये लेयर जोड़नी ही होगी. और मुझे लगता है कि उस गाने के दौरान, पूरे सीन के बाद वो बाहर जाकर बैठते हैं कुर्सी पर, जब रणवीर और दानिश गोलियां चला रहे हैं... जब वो जोर से हंसते हैं, तब उनके गले में शॉल डली हुई है और वो बहुत पावरफुल लग रहे हैं.

Advertisement

असली चौधरी असलम को किया कॉपी

संजय दत्त ने 'धुरंधर 2' में चौधरी असलम का रोल निभाया है. इसके जरिए उन्हें सालों बाद किसी फिल्म में पठानी सूट पहने देखा गया. इसे लेकर स्मृति चौहान ने कहा, 'एसपी चौधरी असलम रियल लाइफ किरदार हैं तो यहां पर एक चीज श्योर था कि हम असलियत से दूर नहीं भागेंगे. हमने व्हाइट पहनाना है तो व्हाइट ही पहनाना है. शुरुआत में डिस्कशन हुआ था कि व्हाइट का कोई शेड ले आएं क्या. हमने तैयारियां भी कीं वैसे ही कि कुछ शेड्स डाई कर रहे थे, थोड़ा-सा ग्रे मिला लिया, थोड़ा येलो की तरफ ले गए, और फिर हम उनको ये सब दिखा रहे थे लेकिन कोई भी खुश नहीं था. मैं भी नहीं थी, आदित्य सर भी नहीं थे, हमारे डीपी सर भी नहीं थे. कोई भी सहमत नहीं था उससे. फिर अंत में विकास नौलखा सर, जिन्होंने शूट की है फिल्म, उन्होंने कहा, 'भाड़ में जाए, तुम व्हाइट ही पहनाओ. मैं इसका ख्याल रख लूंगा'. तो हमने कहा, 'ठीक है, कूल.' हमने उन्हें व्हाइट पहनाना था और हमने एकदम हूबहू असल जिंदगी के चौधरी असलम को कॉपी किया. वो कभी अपने कफ के बटन बंद नहीं करते थे, वो बहुत ग्रफी आदमी थे. पेशावरी में पहुंचे हुए हैं, साइट पर जहां ब्लास्ट हुआ है, उनमें बहुत ही रॉ एलिमेंट, हमने उसे मेंटेन किया है.'

Advertisement

आलम भाई के कपड़ों में थी खास डीटेल

टीवी के पॉपुलर एक्टर गौरव गेरा ने 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी में आलम का किरदार निभाया है. उनका ट्रांसफॉर्मेशन इतना तगड़ा है कि शुरू में उन्हें कोई पहचान ही नहीं पाया था. एक्टर के लुक में स्मृति चौहान ने खास डिटेल्स डाली थीं. इसके बारे में उन्होंने बताया, 'वो (आलम) पाकिस्तान गए हुए हैं. वहां पर वो जूस सेंटर चला रहे हैं, तो हम बेसिक पठानी पर थे. उन पठानी पर बहुत सॉलिड डिटेलिंग रही है. हमने एक रेडी मेड कुर्ता भी चुना था जिसमें छोटी डीटेल हैं. तो हमने उन्हें एक बहुत ही डे टू डे कैरेक्टर में रखा था. जो वहां पर अगर आप बाकी लोगों को भी देखेंगे तो वो उनमें से एक लड़ते हैं. और यही आइडिया था. इसके अलावा मैं चाहती थी कि वो सॉफ्ट इंसान हों, और इसीलिए भले ही मैं उनके आउटफिट में बहुत ज्यादा फ्लोरल प्रिंट इस्तेमाल नहीं कर सकती थी, मैंने उनके एपरन में इस्तेमाल किया है, मैंने उनके हाथ के कपड़े में इस्तेमाल किया है, तो इन छोटी-छोटी चीजों में मैंने वो सॉफ्टनेस जोड़ी है, क्योंकि वो यही है, वो एक फादर फिगर हैं.'

रहमान ने क्यों पहने अलग कपड़े?

फिल्म 'धुरंधर' में रहमान डकैत, अपने पिता बाबू डकैत का मर्डर करता है. जब रहमान, बाबू डकैत को मारने जाता है, तो उसने जो कुर्ता पहना हुआ है, वो रहमान डकैत के कैरेक्टर से थोड़ा अलग है. उसका कलर भी रहमान के स्टाइल से अलग है. उस कॉस्टयूम के बारे में भी स्मृति चौहान ने बात की. उन्होंने बताया कि इस बदलाव के पीछे की सोच आखिर क्या थी.

Advertisement

स्मृति ने कहा, 'ये जो ब्लू कुर्ता है, जिसमें वो बाबू डकैत को मारता है, उसके ठीक पहले एक सीन है, जहां वो बाहर बैठा हुआ है और उसका बेटा खेल रहा है. वो उसमें वही ब्लू कुर्ता पहने हैं. वो दुख में है, उसने अपना बेटा खोया है. ये ऐसा है कि वो वहां बैठा पिघल रहा है. वो वही आउटफिट पहने है (उसे कॉल आता है) और वहां से वो निकलता है. तो आउटफिट की शुरुआत वहां से होती है. हमने इस बात का ध्यान रखा था कि सिनेमैटिकली भी कलर सही लगना चाहिए. जाहिर है कि खून के छींटे दिखाई देने थे. बाबू डकैत ने ग्रे पहने था. सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए हमने आगे-पीछे सोचने के बाद रहमान को उस कलर में डाला था.'

जाहिर है कि आदित्य धर की फिल्म में काम करने वाले हर आर्टिस्ट ने पिक्चर में पीक डिटेलिंग डालने की कोशिश की है और इसमें सफल भी रहे हैं. तभी तो देशभर में फिल्म समेत इसमें काम करने वाले सभी लोगों की सराहना हो रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement