4 लोग जोड़कर पैसे कमाने का हुनर सिखाएगा 'धुरंधर 2' के जस्सी! इस दिन आएगी वेब सीरीज 'द पिरामिड स्कीम'

धुरंधर 2 में सिर्फ एक डायलॉग से रातोंरात पॉपुलर हुए एक्टर परमवीर चीमा अब प्राइम वीडियो पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. पंचायत और गुल्लक जैसी सुपरहिट सीरीज बनाने वाले TVF के बैनर तले बनी वेब सीरीज द पिरामिड स्कीम की रिलीज डेट सामने आ गई है. जानिए इस शो में ऐसा क्या है जो इसपर नजर रखी जानी चाहिए.

Advertisement
द पिरामिड स्कीम का हीरो बनकर आ रहे 'धुरंधर 2' के जस्सी! (Photo: ITGD) द पिरामिड स्कीम का हीरो बनकर आ रहे 'धुरंधर 2' के जस्सी! (Photo: ITGD)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 26 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:36 AM IST

'घर की याद नहीं आई तुझे जस्सी!' रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 में सिर्फ इस एक लाइन ने एक्टर परमवीर चीमा को रातोंरात जबरदस्त पॉपुलैरिटी दिला दी. हालांकि परमवीर बहुत पहले से फिल्मों और ओटीटी पर दमदार काम करते आ रहे थे. अब नई फेम के साथ परमवीर की नई वेब सीरीज द पिरामिड स्कीम दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह तैयार है.

Advertisement

अमेजन प्राइम वीडियो ने कुछ महीने पहले द पिरामिड स्कीम का फर्स्ट लुक शेयर किया था, अब इसकी रिलीज डेट भी सामने आ गई है. प्राइम वीडियो इंडिया ने सोमवार को सोशल मीडिया पर शेयर किया कि द पिरामिड स्कीम 5 जून को रिलीज होगी. इस शो पर पैनी नजर रखने की कई दमदार वजहें भी हैं.

क्यों दिलचस्प लग रही है परमवीर चीमा की वेब सीरीज?
90s से लेकर 2000s के शुरुआती सालों में दुनिया भर की पिरामिड स्कीमें बहुत पॉपुलर थीं. फंडा बिल्कुल सिंपल था—आप खुद एक बिजनेस का हिस्सा बनते थे और फिर अपने नीचे 4 नए लोग जोड़ते थे. फिर वो लोग जब अपने साथ 4-4 लोग जोड़ते थे, तो आगे जुड़ने वाले हर नए साथी के बदले आपको भी कुछ बोनस मिलता था.

इस बोनस की कहानी अक्सर आपको ऐसी लुभावनी सुनाई जाती थी कि लोग ऐसे पिरामिड बिजनेस की तरफ खींचे चले आते थे. एक दौर तो ऐसा था कि मिडल क्लास घरों में लगभग हर सदस्य अलग-अलग पिरामिड स्कीम लेकर घूम रहा था! मगर फिर धीरे-धीरे सामने आए इन पिरामिड व्यवसायों के बड़े घोटाले, और लोग थोक के भाव इसका शिकार बनते नजर आने लगे. यहां देखें द पिरामिड स्कीम का फर्स्ट लुक:

Advertisement

आसान पैसा कमाने के लालच का खेल दिखाएगा शो
अमेजन प्राइम का शो द पिरामिड स्कीम ऐसी ही एक बिजनेस-स्कीम की कड़वी कहानी है. इसके ऑफिशियल पोस्टर में परमवीर और रणवीर शौरी सूट-टाई में टनाटन नजर आ रहे हैं. उनके पीछे अखबार के एक पेज का कटआउट है, जिसपर लिखा है 'सबसे बड़ा घोटाला' और 'लाखों लोग ठगे गए'. इसके साथ ही एक और तीखी हेडलाइन लिखी है 'वो प्रोडक्ट नहीं, उम्मीद बेचते थे'. पोस्टर के साथ प्राइम वीडियो ने सोशल मीडिया पर कैप्शन में लिखा, 'आसान पैसा, इतनी आसानी से नहीं आता!'

दो महीने पहले प्राइम वीडियो ने इसका फर्स्ट लुक शेयर किया था. इस वेब सीरीज में परमवीर चीमा के साथ रणवीर शौरी, शेखर सुमन, अंजन श्रीवास्तव और अखिलेन्द्र मिश्रा जैसे दमदार एक्टर्स भी लीड रोल में काम कर रहे हैं. फर्स्ट लुक टीजर में ही इन सभी एक्टर्स का काम दर्शकों का ध्यान खींचने वाला था. परमवीर खुद भी धुरंधर 2 से पहले चमक, टब्बर और ब्लैक वारंट जैसे दमदार ओटीटी शोज में काम कर चुके हैं. एक बार फिर उनके काम से बड़ी उम्मीदें रहेंगी. इस सीरीज की सबसे बड़ी यूएसपी यह है कि इसे गुल्लक, पंचायत और एस्पिरेंट्स जैसी बेहद पॉपुलर वेब सीरीज बना चुके TVF ने क्रिएट किया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement