Diljit Dosanjh Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट की तैयारी पूरी, रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, नहीं लगेगा चक्का-जाम!

दिलजीत दोसांझ के ऑरा इंडिया टूर को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई है. दिल्ली मेट्रो ने रात 12 बजे तक सेवा जारी रखने की एडवाइजरी दी है ताकि फैंस को चक्का जाम से बचाया जा सके.

Advertisement
दिलजीत के दिल्ली कॉन्सर्ट का क्रेज (Credit: Reuters) दिलजीत के दिल्ली कॉन्सर्ट का क्रेज (Credit: Reuters)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 29 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:46 PM IST

दिलजीत दोसांझ के ऑरा इंडिया टूर 2026 के लिए स्टेज सज चुका है. बस 1 दिन का इंतजार और.. फिर दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में फैंस के चहेते दिलजीत सुरों की महफिल सजाएंगे. कॉन्सर्ट के दौरान सुरक्षा व्यवस्था ठीक बनी रहे, इसके पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. दिल्ली मेट्रो ने मेट्रो सर्विसेज को लेकर एडवाइजरी जारी की है.

दिलजीत की फैंस से खास अपील

Advertisement

दिल्ली मेट्रो की सर्विस रात 12 बजे तक जारी रहेगी. लोगों की सहूलियत और उन्हें चक्का जाम से बचाने के लिए ये फैसला लिया गया है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दोपहर 1 बजे से आधी रात तक स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक डायवर्जन की चेतावनी दी है. लोगों को मेट्रो से सफर करने की सलाह दी गई है. ताकि स्टेडियम के आसपास भीड़ इकट्ठी ना हो. ट्रैफिक जाम और पार्किंग की परेशानी से बचा जा सके.

दिलजीत ने भी इंस्टा पर वीडियो पोस्ट कर फैंस से मेट्रो से ट्रैवल करने को कहा है. उन्होंने कहा कि वो और उनकी टीम दिल्ली आ गई है. उनकी रिहर्सल भी हो गई है. सिंगर ने दिल्लीवालों से अपने दिल की बात की.

वो कहते हैं- हमें दिल्ली पुलिस ने कहा कि आप फैंस के अपील करें कि मेट्रो शो की वजह से रात को 12 बजे तक चलेगी. वेन्यू पर पार्किंग नहीं है. अगर मेट्रो से आओगे तो सुविधा रहेगी. मेट्रो सबसे बेस्ट है. दिलजीत ने कहा कि शो 7.30 बजे शुरू होगा. 10 बजे उन्हें शो बंद करने को कहा गया है. उनके पास गाने बहुत हैं लेकिन टाइम कम है. 2026 का दिल्ली में ये उनका पहला टूर है. इसके बाद वो 2028 में दिल्ली आएंगे.

Advertisement

सिंगर के टूर में भारी भीड़ जुटने की संभावना है. जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम की क्षमता 55,000 लोगों की है. माहौल टाइट है. फैंस के बीच इस कॉन्सर्ट का जबरदस्त क्रेज है. सिंगर ने इंस्टा वीडियो में फैंस से कहा कि अगर कोई खास गाना वो उनसे गंवाना चाहते हैं तो कमेंट में बताएं. अगर पॉसिबल हुआ तो वो जरूर गाएंगे.

दिलजीत दिल्ली के बाद 15 नवंबर को इंदौर, 21 नवंबर को अहमदाबाद, 27 नवंबर को मुंबई, 29 नवंबर को बेंगलुरु और 5 दिसंबर को लखनऊ में परफॉर्म करेंगे. अभी चंडीगढ़ में होने वाले उनके टूर की डेट अनाउंस नहीं हुई है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »