पैसे के लिए क्रिकेटर अर्शदीप सिंह को डेट कर रही एक्ट्रेस? नफरत करने वालों को दिया जवाब

पंजाबी एक्ट्रेस समरीन कौर ने भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह के साथ अपने रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर आई नकारात्मक टिप्पणियों का जवाब दिया है. उन्होंने साफ किया कि वो आत्मनिर्भर हैं और पैसों के लिए किसी को डेट करने की जरुरत नहीं है.

Advertisement
हेटर्स पर भड़कीं समरीन (Photo: Instagram @_arshdeep.singh__) हेटर्स पर भड़कीं समरीन (Photo: Instagram @_arshdeep.singh__)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 01 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 5:08 PM IST

पंजाबी एक्ट्रेस समरीन कौर भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह को डेट कर रही हैं. समरीन और अर्शदीप दोनों ही अपना रिश्ता ऑफिशियल कर चुके हैं.  सोशल मीडिया पर कुछ लोग दोनों के चाहने वाले हैं. वहीं कुछ ने एक्ट्रेस को गोल्ड डिगर का टैग दे दिया है. पर जब बात प्यार और जज्बात की हो, तो महिलाएं चुप नहीं रहतीं. समरीन ने भी उन्हें लालची कहने वालों को जवाब दिया है. 

Advertisement

हेटर्स पर बरसीं समरीन 
एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में उन लोगों को जवाब दिया जो दावा कर रहे थे कि वो नाम या पैसे के लिए क्रिकेटर को डेट कर रही हैं. उन्होंने साफ किया कि वो 17 साल की उम्र से ही आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हैं और अपने दम पर एक खुशहाल जिंदगी बनाई है, चाहे रिश्ता हो या न हो. 

उन्होंने लिखा- अगर तुम अपने पार्टनर को छुपाती हो, तो लोग कहते हैं कि तुम्हें उस पर गर्व नहीं है. अगर तुम खुलकर प्यार करती हो, तो कहते हैं कि तुम फेम के लिए ऐसा कर रही हो. अगर तुम्हारे कुछ स्टैंडर्ड हैं, तो तुम सेल्फिश कहलाती हो. और अगर तुम किसी को सच में उसके व्यक्तित्व और उसके व्यवहार की वजह से प्यार करती हो, तो भी लोग कहते हैं कि तुम उसे छोड़ दोगी. 

Advertisement

समरीन ने आगे कहा कि भगवान ने उन्हें कई तरीकों से आशीर्वाद दिया है. वो बचपन से ही अपनी ट्रैवल और लाइफस्टाइल का खर्च खुद उठा सकती हैं, जिसके लिए वो आभारी हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें बहुत खुशी है कि उन्हें ऐसा कोई मिला, जिसे वो चाहती हैं कि वो उन्हें पहले मिल जातीं. उन्होंने उस व्यक्ति को अपनी जिंदगी का हिस्सा बताया, जो उन्हें ऐसे तरीकों से पूरा करता है जिनके लिए वे किसी को कोई सफाई देने की जिम्मेदारी महसूस नहीं करतीं.

समरीन ने आगे लिखा- मुझे खासतौर पर ये देखकर थकान होती है कि कुछ औरतें दूसरी औरतों को नीचा दिखाने में लगी रहती हैं. बेवजह की रायें, अंदाजे और नेगेटिविटी बहुत थकान देने वाली हैं. समरीन ने बताया कि वो और उनकी टीम उन लोगों को ब्लॉक कर देगी, जो सिर्फ अपने अंदर का गुस्सा या निराशा उनके प्रोफाइल पर उगलने आते हैं. उन्होंने लिखा, मेरा प्रोफाइल में जिंदगी से नफरत करने वालों के लिए जगह नहीं है. एक्ट्रेस कहती हैं कि वो खुश हैं, प्यार में हैं और अपनी जिंदगी जी रही हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »