रेखा बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा हैं. रेखा आज गिनती की गिनी-चुनी फिल्में करती हैं, लेकिन फिर भी अच्छी लाइफ जी रही हैं. एक समय था जब वो घर चलाने के लिए फिल्मों में काम कर रही थीं. वो इतनी मजबूर थीं कि शूट में सीनियर एक्टर को जबरदस्ती Kiss करने से नहीं रोक पाई थीं. जानते हैं कि पूरा मामला क्या है.
विवादित किसिंग सीन
ये किस्सा 1969 की फिल्म 'अंजाना सफर' के सेट से जुड़ा हुआ है. इस फिल्म की शूटिंग के दौरान रेखा और अभिनेता बिस्वजीत चटर्जी के बीच एक इंटीमेट सीन फिल्माया गया था, जिसे लेकर काफी विवाद हुआ था. सीनियर एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट सिमी चंदोक ने सिद्धार्थ कनन संग बातचीत में इस विवादित सीन का जिक्र किया.
वो कहती हैं कि ये फिल्म 1959 में शूट हो रही थी. फिल्म के हीरो बिस्वजीत थे और उस समय रेखा सिर्फ 15 साल की थीं. उनके पिता नहीं थे. वो दुनिया में ही नहीं थे. वो 15 साल की थीं और उन्हें कुछ नहीं पता था. उन्हें कुछ नहीं कहा गया कि फिल्म में कोई किसिंग भी है या कुछ. वो अपनी पहली फिल्म कर रही थीं. बिस्वजीत ने डायरेक्टर को इशारा किया कि एक स्मूचिंग सीन डाल देते हैं.
शूट के दौरान बिस्वजीत Kiss करते गए और ये लड़की नीली पड़ गई. ना डायरेक्टर ने कट कहा और ना ही बिस्वजीत ने स्टॉप किया. शूटिंग रेखा के लिए बड़ा सदमा थी. जब सीन खत्म हुआ, तो वो रो पड़ी थी. वो इतना रो रही थी कि बेहोश होने लगी थी. डायरेक्टर, बिस्वजीत और सारे क्रू मेंबर ताली बजा रहे थे.15 साल की लड़की क्या करेगी. ये उसकी पहली फिल्म थी और किसी आदमी ने पहली बार उसे टच किया था. रेखा की मजबूरी थी. क्योंकि उसे अपनी फैमिली को सपोर्ट करना था.
हाल ही में एक्टर की बेटी पल्लवी चटर्जी ने इस सीन को गलत बताया और कहा कि उनके पिता को रेखा से इजाजत लेनी चाहिए थी. बता दें कि कई सालों तक सेंसर बोर्ड में अटकी रहने के बाद 'अनजाना सफर' 1979 में 'दो शिकारी' नाम से रिलीज हुई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म फ्लॉप रही.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क