Ex मुनव्वर फारूकी का नाम सुनकर खुश हुईं 'धुरंधर' एक्ट्रेस आयशा खान! आगबबूला हुआ भाई, Video

आयशा खान का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक इवेंट में हैं और वहां एक फैन आकर उनसे मिलता है. मगर वो माइक पर कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी का नाम लेता है, जो उनके एक्स-बॉयफ्रेंड थे.

Advertisement
 (Photo: Instagram @munawar.faruqui/ayeshakhan) (Photo: Instagram @munawar.faruqui/ayeshakhan)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 25 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:52 PM IST

आयशा खान को लोगों ने धुरंधर फिल्म के गाने शरारत में देखा था, जिसके बाद वो हर जगह फेमस हो गईं. पिछले कुछ समय में उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी बढ़ी है. वो जगह-जगह जाकर इवेंट्स में हिस्सा लेती हैं, जहां हजारों लोग उन्हें देखने आते हैं. हैदराबाद में भी आयशा हाल ही में एक इवेंट में पहुंची थीं, वहां उन्हें फैंस का भरपूर प्यार मिला. 

Advertisement

हैदराबाद इवेंट में आयशा खान ने फैंस को उनके सुपरहिट गाने शरारत के जरिए एंटरटेन किया. हालांकि वहां इसके अलावा ऐसा कुछ हुआ, जिसके कारण कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया. 

आयशा के सामने मुनव्वर का जिक्र

दरअसल एक फैन ने आयशा के सामने मुनव्वर फारूकी का नाम ले लिया. इसके बाद वहां कुछ ऐसा हुआ कि लोग इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं. वीडियो में जो शख्स हैं, उसका नाम जैद मेहदी बताया जा रहा है. उसने पहले आयशा से कहा कि मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं. लेकिन इसके बाद फैन ने थोड़ी देर रुककर कहा- मुनव्वर फारूकी का.

मुनव्वर का नाम सुनते ही माहौल थोड़ा अजीब हो गया. हालांकि आयशा ने अपना आपा नहीं खोया. वो मुस्कुराती रहीं और ताली बजाती नजर आईं. ऐसा लगा कि उन्होंने फैन की बात को इग्नोर करना ही बेहतर समझा. बाद में उस फैन ने सफाई देते हुए कहा कि वो सिर्फ मजाक कर रहा था. मगर आयशा के भाई को उनकी ये मस्ती अच्छी नहीं लगी.

Advertisement

कहा जा रहा है कि आयशा के भाई शहबाज खान को फैन का मुनव्वर फारूकी का नाम लेना पसंद नहीं आया और उन्होंने उसे समझाया. दोनों के बीच थोड़ी तू-तू, मैं-मैं भी हो गई थी. इसके बाद सिक्योरिटी गार्ड्स ने जैद को स्टेज से नीचे उतार दिया. फिलहाल इस पूरे मामले पर आयशा की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. 

क्या है आयशा और मुनव्वर का विवाद?

आयशा खान और मुनव्वर फारूकी का विवाद बिग बॉस 17 के दौरान काफी सुर्खियों में रहा था. आयशा ने शो में मुनव्वर पर धोखा देने का आरोप लगाया था. एक्ट्रेस का दावा था कि कॉमेडियन उन्हें और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड नाजिला सिताशी को एक ही समय पर धोखा दे रहे थे. उन्होंने ये भी आरोप लगाया था कि एक समय मुनव्वर पांच अलग-अलग लड़कियों के साथ रिलेशनशिप में थे और सभी से झूठ बोल रहे थे.

आयशा ने ये भी बताया था कि मुनव्वर ने उन्हें एक म्यूजिक वीडियो के लिए अप्रोच किया था. इसके अलावा उन्होंने दावा किया था कि मुनव्वर ने बिग बॉस में आने से पहले किसी दूसरी लड़की को शादी के लिए रिश्ता भी भेजा था. आयशा खान संग विवाद के दौरान मुनव्वर फारूकी सिंगल थे. हालांकि बाद में साल 2024 में उन्होंने मेकअप आर्टिस्ट मेहजबीन कोटवाला से निकाह कर लिया था. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »