कार्तिक-कियारा की 'भूल भूलैया 2' में इस पॉपुलर टीवी एक्टर की एंट्री

लॉकडाउन की घोषणा के बाद फिल्म की शूट‍िंग पर ब्रेक लग गई थी. अब खबर है कि दिसंबर या जनवरी से शूट‍िंग फिर से शुरू हो जाएगी. इसके अलावा फिल्म में पॉपुलर टीवी एक्टर अमर उपाध्याय की भी एंट्री होने वाली है.

Advertisement
भूल भूलैया 2 भूल भूलैया 2

aajtak.in

  • नई द‍िल्ली,
  • 05 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 3:56 PM IST

लॉकडाउन से पहले कई बॉलीवुड फिल्मों का ऐलान किया गया था. इनमें कार्तिक आर्यन-कियारा आडवाणी की फिल्म भूल भूलैया 2 का नाम भी था. इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेक‍िन लॉकडाउन की घोषणा के बाद फिल्म की शूट‍िंग पर ब्रेक लग गई थी. अब खबर है कि दिसंबर या जनवरी से शूट‍िंग फिर से शुरू हो जाएगी. इसके अलावा फिल्म में पॉपुलर टीवी एक्टर अमर उपाध्याय की भी एंट्री होने वाली है.

Advertisement

क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीरियल के म‍िहिर यानी अमर उपाध्याय भूल भूलैया 2 का हिस्सा बनने वाले हैं. मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में अमर ने कहा- 'मैं राजा के बेटे कुंवर सा का किरदार निभा रहा हूं ज‍िसकी शादी तबू से हुई है. फिल्म की शूट‍िंग दिसंबर के आख‍िरी हफ्ते या फिर जनवरी की शुरुआत में शुरू हो जाएगी. उस वक्त पूरी टीम को लखनऊ ले जाना आसान नहीं होगा. फिल्म में अभी लगभग 25 दिनों का काम बाकी है और अगर सब कुछ ठीक रहा तो हम शेड्यूल फॉलो करेंगे वरना एक महीने और आगे बढ़ाएंगे'. 

अमर का यह स्टेटमेंट उनके फैंस के लिए खुशखबरी है. अनीस बज्मी के निर्देशन में बन रही भूल भूलैया 2 कार्तिक की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है. अमर से पहले चर्चा यह भी थी कि अक्षय कुमार फिल्म का हिस्सा बन सकते हैं. फिलहाल, कार्तिक, कियारा, तबू के अलावा बाकी किसी दूसरी कास्ट को लेकर कोई ऑफिश‍ियल कंफर्मेशन नहीं मिली है. 

Advertisement

ओरिज‍िनल फ‍िल्म के दो गाने र‍िक्र‍िएट 

बता दें फिल्म में भूल भूलैया के दो ओरिज‍िनल गाने हरे राम हरे कृष्णा और आमी जे तोमार को रिक्रिएट किया गया है. फिल्म को भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, टी-सीरीज के बैनर तले प्रोड्यूस कर रहे हैं. यह अगले साल रिलीज होगी. भूल भूलैया 2 में कार्तिक आर्यन ने अक्षय कुमार का किरदार अदा किया है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि कार्तिक, इस कैरेक्टर के साथ कितना न्याय कर पाते हैं. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »