'माधुरी के बेटे ने किया पंखा-अरबाज का बेटा लाया कुर्सी', देखकर भारती सिंह हुईं शॉक्ड

कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने स्टारकिड्स को लेकर कई राज खोले हैं. भारती ने बताया कि माधुरी दीक्षित के बेटे करण जौहर की फिल्म के सेट पर उनके लिए पंखा लेकर खड़े थे, जिसे देखर वो शॉक्ड रह गई थीं.

Advertisement
भारती सिंह का बड़ा खुलासा  (Photo: Instagram @madhuridixitnene, @arbaazkhanofficial) भारती सिंह का बड़ा खुलासा (Photo: Instagram @madhuridixitnene, @arbaazkhanofficial)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 09 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:40 PM IST

अक्सर कई लोगों को लगता है कि बॉलीवुड स्टारकिड्स में काफी एटीट्यूड होता है. वो आसानी से किसी से घुलते मिलते नहीं हैं. कई स्टारकिड्स इंडस्ट्री से दूर होकर भी स्पॉटलाइट में बने रहते हैं. वो क्या करते हैं, कैसे लाइफ जीते हैं? ये जानने का लोगों में अलग ही क्रेज होता है. अब कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने बताया है कि माधुरी दीक्षित और अरबाज खान के बेटे असल जिंदगी में कैसे हैं. 

Advertisement

भारती-हर्ष का खुलासा 

दरअसल, माधुरी दीक्षित और अरबाज खान के बेटे ने फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में करण जौहर को असिस्ट किया था. इस फिल्म में भारती और हर्ष का भी कैमियो था. 

अब भारती और हर्ष ने सेट पर बिताए अपने खास पल याद किए. हर्ष बोले- करण सर ने हमें 'रॉकी और रानी' के लिए बुलाया था. फिल्म में एक लड्डू के विज्ञापन का सीन था, जिसकी शूटिंग के लिए टीवी के कई कलाकार वहां गए थे. माधुरी मैम के बेटे उस सेट पर बतौर असिस्टेंट काम कर रहे थे, लेकिन हमें इस बात का पता नहीं था. 

'वहां एक हैंडसम, प्यारा और क्यूट सा लड़का आया और हमारे सामने पंखा लेकर खड़ा हो गया. मैंने उनसे कहा- नहीं, नहीं बेटा, कोई बात नहीं. तुम्हें पंखा पकड़ने की जरूरत नहीं है. इसके बाद करण सर वहां आए और उन्होंने हमें बताया कि वो माधुरी जी के बेटे हैं.'

Advertisement


हर्ष ने कहा कि जब उन्हें पता चला कि वो असिस्टेंट कोई और नहीं, बल्कि माधुरी दीक्षित के बेटे अरिन हैं, तो वो हैरान रह गए थे. वो बोले- मैं तुरंत खड़ा हो गया और उनसे कहा- अरे, आप यहां बैठो. इस पर भारती ने मजाकिया अंदाज में कहा- हमारी सारी अकड़ चली गई थी. मैं तो मन ही मन सोच रही थी कि कहीं यह घर जाकर अपनी मां से यह न कह दे कि मम्मी, आपको पता है वो भारती और हर्ष कितने घटिया लोग हैं. 


अरबाज खान का बेटा लाया कुर्सी

भारती ने सेट का एक और हैरान कर देने वाला किस्सा सुनाया. उन्होंने कहा- बाद में एक लड़का हमारे बैठने के लिए कुर्सी लेकर आया. फिर हमें पता चला कि वो अरबाज खान का बेटा था. हम सोच में पड़ गए कि आखिर हमारे साथ यह क्या हो रहा है. हमें लगा कि अब हमें जिंदगी में कभी दोबारा काम नहीं मिलेगा. 

अरबाज खान का बेटा हमारे लिए कुर्सी ला रहा था और माधुरी दीक्षित का बेटा हमारे आगे पंखा झल रहा था. हमारी तो हालत ही खराब हो गई थी. हम लोगों ने फटाफट अपना शॉट पूरा किया और बिना पैसे लिए ही वहां से रफूचक्कर हो गए थे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »