क्रिकेट फैन थीं आशा भोसले, ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर संग गाया था गाना, हुआ सुपरहिट

आशा भोसले ने अपने करियर में ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर ब्रेट ली के साथ भी एक खास गाने के लिए कोलैब किया था. ये गाना साल 2007 में उनके एल्बम 'आशा एंड फ्रेंड्स' का हिस्सा था, जो तब काफी पॉपुलर हुआ था.

Advertisement
ब्रेट ली ने आशा जी के साथ गाया हिंदी गाना (Photo: ITGD) ब्रेट ली ने आशा जी के साथ गाया हिंदी गाना (Photo: ITGD)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 13 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:23 AM IST

आशा भोसले हिंदी सिनेमा का वो चिराग थीं, जो अब ना चाहते हुए भी बुझ चुका है. 12 अप्रैल के दिन उनका निधन हुआ. सिंगर का यूं चले जाना इंडस्ट्री पर एक ऐसा घाव छोड़ गया है, जिसे भरने में समय लगेगा. अपनी आवाज से लाखों लोगों के दिलों में जगह बना चुकीं आशा भोसले को हर तरफ से श्रद्धांजलि दी जा रही है. 

Advertisement

आशा भोसले का सिंगिंग करियर काफी ऐतिहासिक था. उन्होंने करीब 80 साल तक इंडस्ट्री में काम किया और 20 से ज्यादा भाषाओं में 12,000 से ज्यादा गाने गाए. आशा जी ने लगभग हर सिंगर के साथ कोलैब किया. इनमें से एक ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ब्रेट ली भी हैं, जिन्होंने आशा भोसले के साथ गाना गाया. 

जब ब्रेट ली ने हिंदी में गाया था गाना

आशा भोसले और ब्रेट ली का गाना 'हां मैं तुम्हारा हूं' एक खास एल्बम 'आशा एंड फ्रेंड्स' का हिस्सा था, जो साल 2007 के करीब रिलीज हुआ था. इसमें ब्रेट ली और आशा जी ने अपनी आवाज दी थी. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने इसमें हिंदी में भी गाया था, जो उस समय एक दुर्लभ चीज थी. इंडिया को लेकर ब्रेट ली ने हमेशा अपना प्यार जाहिर किया है, और इस गाने से वो प्यार साफ झलकता भी है. 

Advertisement

ब्रेट ली ने अपनी आत्मकथा ’माई लाइफ : ब्रेट ली’ में आशा भोसले संग मुलाकात और गाने की रिकॉर्डिंग का एक्सपीरियंस भी साझा किया था. उन्होंने बताया कि आशा जी बेहद प्यारी और हंसी-मजाक करने वाली शख्स थीं. उनकी मुलाकात आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2007 के दौरान हुई. तब आशा जी ने ब्रेट ली से इस खास एल्बम का हिस्सा होने की बात की थी. 

ली ने बताया था कि जैसे ही दिग्गज सिंगर ने उन्हें ये बात कही, उन्होंने तुरंत हां की. क्रिकेटर ने अपने शब्दों में कहा, 'मुझे बताया गया कि इस एल्बम में मेरे लिए एक गाना चुना जाएगा, फिर मैं उसे सीखूंगा और चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान किसी समय आशा जी के साथ मिलकर उसकी रिकॉर्डिंग करूंगा. मुझे यकीन ही नहीं हो रहा था कि ऐसा सच में हो रहा है, एक महान हस्ती के साथ काम करने का यह कितना जबरदस्त मौका था.' गाने के एक्सपीरियंस पर ब्रेट ली ने ये भी कहा कि उन्हें कोई अंदाजा नहीं था कि वो क्या कर रहे हैं. मगर उनके साथ जो भी हो रहा था, वो करते हुए उन्हें बहुत मजा आ रहा था. 

आशा भोसले का अंतिम संस्कार 13 अप्रैल शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा. इस दौरान फिल्म इंडस्ट्री के सभी सितारे उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement