The Lady Killer Trailer: प्यार-अवैध संबंध के बीच अनसुलझी मर्डर मिस्ट्री, अर्जुन की फिल्म का ट्रेलर रिलीज

अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर की मच-अवेटेड फिल्म 'द लेडी किलर' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. यूजर्स को ये ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है. यूट्यूब पर ये लाखों व्यूज पार कर चुका है. यूजर्स की मानें तो ये फिल्म अर्जुन कपूर के करियर में टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकती हैं. अर्जुन की पिछली कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई हैं.

Advertisement
अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 अक्टूबर 2023,
  • अपडेटेड 6:02 PM IST

अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर की मच-अवेटेड फिल्म 'द लेडी किलर' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इसका ट्रेलर देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे. थ्रिलिंग और सस्पेंस कहानी वाली इस फिल्म में रोमांस का भी भरपूर तड़का दिया गया है. ट्रेलर देख फैंस इसे अर्जुन के करियर की टर्निंग प्वाइंट फिल्म बता रहे हैं. ट्रेलर को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें काफी खून-खराबा, गाली-गलौच और इंटीमेट सीन्स हैं. 

Advertisement

क्या है कहानी?
अजय बहल के डायरेक्शन में बनी 'द लेडी किलर' की कहानी एक प्लेबॉय के इर्द गिर्द घूमती है. जो एक ऐसी लड़की को पसंद करने लगता है, जिसकी जिंगदी किसी मिस्ट्री से कम नहीं है. वो लड़की काफी खतरनाक भी है. इतना ही नहीं वो प्लेबॉय पहले से कमिटेड भी है. उसकी लाइफ में कोई और है, जो एक छोटे शहर से ताल्लुक रखती है. प्लेबॉय अर्जुन कपूर की मुलाकात भूमि से उत्तराखंड के शहर में होती है. दोनों काफी करीब आते हैं, लेकिन फिर पता चलता है कि वो एक महाराज से अवैध संबंध में है. इस बीच एक मर्डर भी होता है, जो किसने किया है एक मिस्ट्री है. 

यहां देखें ट्रेलर...


यूजर्स को ये ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है. यूट्यूब पर ये लाखों व्यूज पार कर चुका है. यूजर्स की मानें तो ये फिल्म अर्जुन कपूर के करियर में टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकती हैं. अर्जुन की पिछली कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई हैं. ऐसे में फिल्म से उनकी उम्मीदे बंधना वाजिब भी है. वहीं भूमि की भी आखिरी रिलीज फिल्म 'थैक्यू फॉर कमिंग' को भी बड़े पर्दे पर दर्शक नहीं मिल पाए थे. हालांकि बीच में खबर आई थी कि फिल्म की 80 परसेंट शूटिंग होने के बावजूद ये ठंडे बस्ते में चली गई है. लेकिन ट्रेलर जारी कर मेकर्स ने सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है.

Advertisement

ऐसे में प्यार, अवैध संबंधों और मर्डर मिस्ट्री की इस कहानी पर फैंस को काफी भरोसा है. फिल्म की कहानी को खुद अजय बहल ने पवन सोनी और मयंक तिवारी के साथ मिलकर लिखा है. फिल्म में अर्जुन-भूमि के साथ-साथ मनीष शर्मा यानी बैकगेनडांसर, मृत्युंजय पांडे, प्रियंका बोस और एसएम जहीर भी हैं. फिल्म 3 नवंबर को थियेटर्स मे रिलीज होगी.    

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »