'बांटने वाली फिल्म है द केरल स्टोरी 2', भड़के अनुराग कश्यप, बोले- सिर्फ पैसा कमाना...

कामाख्या नारायण सिंह और विपुल अमृतलाल शाह की आने वाली फिल्म 'द केरल स्टोरी 2', का ट्रेलर आने के बाद इसकी बहुत अलोनचा हो रही है. वहीं अब अनुराग कश्यप का रिएक्शन भी इस पर आया है.

Advertisement
द केरला स्टोरी 2 पर बोले अनुराग कश्यप? (Photo: Instagram @anuragkashyap10) द केरला स्टोरी 2 पर बोले अनुराग कश्यप? (Photo: Instagram @anuragkashyap10)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 4:51 PM IST

कामाख्या नारायण सिंह की डायरेक्टेड और विपुल अमृतलाल शाह की प्रोड्यूस की हुई 'द केरल स्टोरी 2' 27 फरवरी को थिएटर में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. जब से 'द केरल स्टोरी 2' का ट्रेलर आया है, फिल्म को लेकर अलग-अलग तरह के रिएक्शन आ रहे हैं. अब इस पर अनुराग कश्यप का रिएक्शन भी सामने आ गया है.

फिल्म के रिलीज हुए ट्रेलर के एक सीन में एक्ट्रेस को एक मुस्लिम परिवार जबरदस्ती बीफ खिलाता हुआ दिख रहा है. इस पर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने रिएक्शन दिया है और इसे 'प्रोपेगैंडा' कहा है.

Advertisement

अनुराग ने द केरल स्टोरी 2 के बारे में क्या कहा
अनुराग, जो फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ में शामिल होने के लिए कोच्चि में थे. उनसे पैपराजी ने पूछा कि क्या उन्होंने द केरल स्टोरी 2 का ट्रेलर देखा है? उन्होंने जवाब दिया, 'द केरल स्टोरी' बकवास मूवी है. यह बकवास प्रोपेगैंडा है. पूरी तरह बकवास. ऐसा कौन बीफ खिलाता है? ऐसा कोई खिचड़ी भी नहीं खिलाता है. बकवास पिक्चर. इसे बकवास कहते हैं.'

उन्होंने आगे कहा, 'वे सिर्फ पैसा कमाना चाहते हैं और सबको खुश करना चाहते हैं; लोगों को बांटना चाहते हैं. फिल्म बनाने वाला लालची आदमी है. वह सिर्फ पैसा कमाना चाहता है.'

केरल के CM ने द केरल स्टोरी 2 की बुराई की 
वहीं कुछ दिन पहले केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भी एक बयान जारी कर फिल्म की आलोचना की थी. विजयन ने कहा, 'हमें मिलकर केरल को, जो धार्मिक सद्भाव की भूमि है और सस्टेनेबल डेवलपमेंट में सबसे आगे है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में एक मॉडल है, आतंकवाद का सेंटर दिखाने की कोशिशों को खारिज करना चाहिए. यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम यह पक्का करें कि झूठे प्रोपेगैंडा से केरल की सेक्युलर नींव को नुकसान न पहुंचे और सेक्युलरिज्म और भाईचारे की वैल्यूज को बनाए रखकर इसे खारिज करें.'

Advertisement

द केरल स्टोरी 2 को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफ़िकेशन (CBFC) से U/A सर्टिफिकेशन मिला है. यह 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

डायेरक्टर ने क्या कहा?
HT को दिए एक इंटरव्यू में प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह ने कहा था कि यह फिल्म भारतीय लीगल सिस्टम के सच्चे मामलों पर आधारित है. शाह ने कहा था, 'जब हम द केरल स्टोरी: गोज बियॉन्ड जैसी फिल्म बनाते हैं, तो हम चाहते थे कि यह हमारे पूरे भारत के हालात को और ज्यादा दिखाए और इसलिए हमने जो तीन कहानियां चुनीं, हम सिर्फ उनकी कहानियां नहीं बता सकते थे. हमने दूसरी लड़कियों की जिंदगी से कई घटनाएं लीं और उन्हें उनकी कहानियों का हिस्सा बनाया. नतीजतन, यह तीन लड़कियों की कहानी है, लेकिन इसमें कई दूसरी कहानियों की झलक भी है.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement