'उसका रोज का है', अनुराग डोबाल ने परिवार पर लगाया टॉर्चर का आरोप, भड़के भाई ने बताया झूठा

बिग बॉस 17 फेम अनुराग डोबाल ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक चौंकाने वाला दो घंटे लंबा वीडियो शेयर किया था. इसमें उन्होंने अपने परिवार पर उत्पीड़न का आरोप लगाया. अब अनुराग के भाई कलम ने वीडियो का जवाब दिया है. कलम का कहना है कि अनुराग ये सब व्यूज के लिए कर रहे हैं.

Advertisement
अनुराग डोबाल को भाई ने बताया झूठा (Photo: ITG) अनुराग डोबाल को भाई ने बताया झूठा (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:10 PM IST

यूट्यूबर और बिग बॉस 17 फेम अनुराग डोबाल ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक चौंकाने वाला दो घंटे लंबा वीडियो शेयर किया था. इसमें उन्होंने अपने परिवार पर उत्पीड़न का आरोप लगाया. यह वीडियो शेयर करने से पहले अनुराग ने इंस्टाग्राम पर हिंट दिए थे कि उन्हें उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें मारने की साजिश हो रही है. अब अनुराग डोबाल के भाई कलम ने वीडियो का जवाब दिया है. कलम का कहना है कि अनुराग ये सब व्यूज के लिए कर रहे हैं.

Advertisement

भाई ने अनुराग को दिया जवाब

कलम ने अपने इंस्टाग्राम चैनल K-Old World पर सभी सबूत शेयर किए. एक स्क्रीनशॉट में अनुराग को अपने एक करीबी दोस्त से चैट में अपनी पत्नी रितिका को मारने की बात स्वीकार करते हुए पढ़ा जा सकता है. इसके साथ ही कलम ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक नोट भी शेयर किया. इसमें लिखा, 'मैं अपने वादे का पक्का हूं. सभी सबूत मेरे पॉडकास्ट चैनल पर दिए गए हैं. साथ ही, चिल करो गाइज. ये उसकी रोज की चीज है. वो व्यूज के लिए यही करता है. उसने एक तरफा कहानी पोस्ट की, लेकिन सच नहीं बताया. साथ ही, मेरे सभी फैंस को मेरा मैसेज: इस सब में मत पड़ना. वो इंस्टाग्राम पर ट्रैक्शन पसंद करता है. उसने हम पर, मॉम-डैड पर फेक केस किया था, और जब वो कानूनी रूप से हार गया, तो उसने ये वीडियो पोस्ट किया, क्योंकि रितिका भी उसके अपने कामों की वजह से उसे छोड़कर चली गई.'

Advertisement

मैक्सटर्न ने बताया फेक

रियलिटी शो 'द 50' के कंटेस्टेंट रहे मैक्सटर्न ने सोशल मीडिया पर अनुराग डोबाल पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि अनुराग नकली इमोशन दिखा रहे हैं. अनुराग डोबाल के दो घंटे लंबे वीडियो के बाद मैक्सटर्न उर्फ सागर ठाकुर ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, 'मैंने अनुराग डोबाल उर्फ यूके राइडर 07 का 2 घंटे लंबा वीडियो देखा और पाया कि वो नौटंकी कर रहा है.' उन्होंने आगे लोगों से 'नकली भावनाओं' में न फंसने की अपील की और कहा, 'लोगों को पढ़ना सीखो.'

अनुराग डोबाल ने क्या कहा था?

अनुराग डोबाल ने 2 घंटे का वीडियो शेयर कर फैंस को परेशान कर दिया था. इस वीडियो में यूट्यूबर को बदहाल देखा जा सकता था. वो अपने वीडियो में रोते हुए कह रहे थे, 'पिछले कुछ महीनों में, मेरी जिंदगी इतनी ड्रास्टिकली बदल गई है कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि जिंदगी मुझे ऐसे पटक के छोड़ेगी.' उन्होंने अपनी जिंदगी के शुरुआती संघर्षों के बारे में भी बात की, जिसमें 14 साल की उम्र में ब्रेन ट्यूमर का डायग्नोसिस होना और परिवार के अकादमिक दबाव के बीच अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश शामिल है.

अपने व्लॉग में आगे अनुराग ने कहा कि उनके परिवार ने उनकी रिलेशनशिप का विरोध किया, क्योंकि यह इंटर-कास्ट मैरिज थी. उन्होंने दावा किया कि शादी से कुछ दिन पहले ही उनके माता-पिता ने सेरेमनी में शामिल होने से इनकार कर दिया था, जिससे उन्हें सब कुछ अकेले संभालना पड़ा. उन्होंने यह भी कहा, 'मुझसे हाथ जुड़वाए गए, पैर पड़वाए गए. मुझसे सभी रिश्तेदारों के सामने सॉरी बुलवाया गया. पापा और मम्मा ने इतने लेवल तक टॉर्चर किया और कहा कि ना हम खुश रहेंगे ना तुझे खुश रहने देंगे.'

Advertisement

अनुराग ने यह भी दावा किया कि उनकी पत्नी रितिका उनसे अलग हो गई हैं, क्योंकि उन्हें मैनिपुलेट किया गया. वो बोले, 'रितिका, कई लोगों ने तुम्हें प्रभावित किया और झूठ बोला, लेकिन मैंने हमेशा तुमसे प्यार किया और तुम्हारे लिए सब कुछ किया.' इस पूरे वीडियो में सबसे चौंकाने वाली चीज थी अनुराग का वो दावा, जिसमें उन्होंने कहा कि वो चीजों से परेशान होकर सुसाइड की कोशिश कर चुके हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement