'खोसला और खुराना की कभी नहीं बनी', अनुपम खेर का Gen-Z स्टाइल में वीडियो वायरल

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. इसी कड़ी में आज उन्होंने एक रील पोस्ट की. जो देखते ही देखते वायरल हो गई. आखिर उस रील में क्या खास था? देखिए

Advertisement
अनुपम खेर का जेन-जी अवतार (Photo: X/@AnupamPKher) अनुपम खेर का जेन-जी अवतार (Photo: X/@AnupamPKher)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 02 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 7:46 PM IST

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं. वे अक्सर फैंस के साथ अपनी जिंदगी और काम से जुड़े मजेदार मोमेंट्स शेयर करते रहते हैं. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ऐसी रील शेयर की है, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गई.

दरअसल, दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए हालिया छात्र आंदोलन के दौरान एक स्टूडेंट की रील काफी वायरल हुई थी, जिसे अब अनुपम खेर ने अपनी सुपरहिट फिल्म 'खोसला का घोसला' की स्टारकास्ट के साथ रीक्रिएट किया है. इस मजेदार वीडियो को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है.

Advertisement

'खोसला का घोसला' की मंडली का रीक्रिएशन
अनुपम खेर द्वारा पोस्ट की गई इस वायरल रील में उनके साथ अभिनेता परवीन डबास, रणवीर शौरी और बोमन ईरानी भी नजर आ रहे हैं. ये सभी सितारे साल 2006 में आई आइकॉनिक कॉमेडी फिल्म 'खोसला का घोसला' में एक साथ नजर आए थे. सालों बाद इस पूरी स्टारकास्ट को एक साथ देखकर फैंस बेहद खुश हैं और सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है.

अनुपम खेर ने लिखा मजेदार कैप्शन
इस रील को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने कैप्शन में चुटकी लेते हुए लिखा, 'खोसला और खुराना की कभी नहीं बनी. यहां भी नहीं! जय हो!' जिन लोगों ने फिल्म देखी है, वे जानते हैं कि 'खोसला का घोसला' में अनुपम खेर ने मिडिल क्लास कमल किशोर खोसला का रोल निभाया था, जबकि बोमन ईरानी दबंग बिल्डर किशन खुराना के किरदार में थे. फिल्म की पूरी कहानी ही इन दोनों के बीच की खींचतान और जमीन के कब्जे के इर्द-गिर्द घूमती है.

Advertisement

जेन-जी ट्रेंड से कनेक्ट होने की कोशिश
अनुपम खेर ने जो रील रीक्रिएट की है, वह हाल ही में दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान अभिनव बिष्ट नाम के यूजर की ओर से बनाई गई रील से इंस्पायर्ड है. उस रील के बैकग्राउंड में मशहूर गाना 'तेरी गलियों में ना रखेंगे कदम' बज रहा था. अनुपम खेर और उनकी टीम का यह जेन-जी ट्रेंड वाला अंदाज आम जनता से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज तक को बेहद पसंद आ रहा है और लोग इस पर जमकर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं.

20 साल बाद आ रहा है फिल्म का सीक्वल
साल 2006 में रिलीज हुई 'खोसला का घोसला' को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों का खूब प्यार मिला था. तभी से फैंस इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. अब करीब 20 साल बाद मेकर्स इसका सीक्वल लेकर आ रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, यह फिल्म इसी साल अगस्त में रक्षा बंधन के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज देगी. ऐसा लग रहा है कि अनुपम खेर ने फिल्म के प्रमोशन के लिए अभी से ही नए जमाने के ट्रेंड्स को अपनाकर कमर कस ली है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »