'ओम पुरी मुझसे घबराते थे' बोले अन्नू कपूर, बयां किया बहन का दर्द

अन्नू कपूर ने ओम पूरी के प्रति अपने दिल की बात कही है. उन्होंने बताया कि उनकी बहन सीमा कपूर की शादी ओम पुरी से हुई थी, लेकिन बाद में ओम पुरी ने दूसरी शादी कर ली.

Advertisement
ओम पुरी पर क्या बोले अन्नू कपूर (Photo: Social Media) ओम पुरी पर क्या बोले अन्नू कपूर (Photo: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 18 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:53 AM IST

अन्नू कपूर हिंदी सिनेमा के बेबाक एक्टर में से एक हैं, उन्हें जब जो कहना होता है, वो कहकर रहते हैं. एक बार फिर उन्होंने सिनेमा, निजी जिंदगी और खुद के नास्तिक होने की बात कही. अन्नू कपूर ने ओम पुरी को लेकर अपनी राय रखी.

ओम पुरी पर बोले अन्नू कपूर 
अन्नू कपूर की बहन सीमा कपूर की शादी ओम पुरी से हुई थी. सीमा को छोड़कर ओम पुरी ने नंदिता पूरी से दूसरी शादी कर ली. एक्टर के इस धोखे ने उनकी वाइफ को तोड़ दिया. अन्नू कपूर उन्हें कोर्ट ले जाने चाहते थे, लेकिन उनकी बहन के कहने पर उन्होंने ऐसा नहीं किया. जूम को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बहन के दर्दनाक फेज पर बात की. अन्नू कपूर ने कहा कि ओम पुरी को लेकर कहा- अब वो दुनिया में नहीं हैं. जो इंसान चला गया उसके लिए मन में क्या बैर रखना. अगर अभी भी मैं मन में उनके लिए कुछ रखूं, तो इससे बड़ी मूर्खता कुछ नहीं हो सकती. 

Advertisement

वो कहते हैं कि मेरी बहन के भाग्य में वो दुख, बोझ और स्ट्रगल लिखा हुआ था. उसको तो झेलना ही था. तो अब ओम पुरी के प्रति शिकायत व्यक्त करके मुझे क्या मिलेगा. जब तक वो थे मुझसे बहुत घबराते थे. इसलिए हमें एक-दूसरे को माफ करते हुए चलने चाहिए. वरना हम क्या कर लेंगे. मुझसे भी कुछ गलतियां हुईं होंगी, तो मैंने उन लोगों से कहा ही होगा कि मुझे माफ कर दीजिए. मेरे जाने के बाद मुझे माफ मत कीजिए. मेरे जिंदा रहते हुए मुझे माफ कर दीजिए. 

अन्नू कपूर कहते हैं कि मिलना है, तो अभी मिल लेना. क्योंकि लाइफ का कुछ भरोसा नहीं है. मेरी बहन है. ठीक है. लेकिन ओम पुरी जहां भी हैं. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे. यही कह सकते हैं और क्या है. 

Advertisement

अन्नू ने साफ कर दिया कि उनके दिल में ओम पुरी के प्रति को गिला-शिकवा नहीं है. वो और उनकी बहन उन्हें माफ करके आगे बढ़ चुके हैं. इससे पहले सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में अन्नू कपूर ने कहा था कि जब ओम पुरी बीमार पड़े, तो वो मेरी बहन के पास ही आए. अंतिम समय में मेरी बहन ने ही उनकी सेवा की. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »