'सावरकर' के लिए अंकिता लोखंडे ने नहीं ली फीस, प्रोड्यूसर संदीप सिंह ने बताया

संदीप सिंह ने बताया कि अंकिता लोखंडे ने फिल्म 'स्वातंत्र्यवीर सावरकर' को करने से पहले उनके सामने एक शर्त रखी थी. अंकिता ने कहा था कि वो फिल्म को करने के लिए संदीप से कोई पैसे नहीं लेंगी. उन्होंने ये भी कहा कि उन्होंने फिल्म को लेकर कोई बातचीत भी नहीं की थी.

Advertisement
संदीप सिंह, अंकिता लोखंडे संदीप सिंह, अंकिता लोखंडे

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 मार्च 2024,
  • अपडेटेड 4:05 PM IST

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे को फिल्म 'स्वातंत्र्यवीर सावरकर' में देखा जा रहा है. फिल्म में अंकिता ने विनायक दामोदर सावरकर की पत्नी यमुनाबाई सावरकर का रोल निभाया है. उनके हीरो रणदीप हुड्डा हैं. इंडिया टुडे/आजतक से अंकिता लोखंडे और फिल्म के प्रोड्यूसर संदीप सिंह ने खास बातचीत की. इस दौरान संदीप सिंह ने खुलासा किया कि अंकिता ने फिल्म 'सावरकर' के लिए एक भी रुपये फीस नहीं ली है.

Advertisement

प्रोड्यूसर ने किया खुलासा

संदीप सिंह ने बताया कि अंकिता लोखंडे ने फिल्म 'स्वातंत्र्यवीर सावरकर' को करने से पहले उनके सामने एक शर्त रखी थी. अंकिता ने कहा था कि वो फिल्म को करने के लिए संदीप से कोई पैसे नहीं लेंगी. उन्होंने ये भी कहा कि उन्होंने फिल्म को लेकर कोई बातचीत भी नहीं की थी. इसपर अंकिता लोखंडे ने कहा कि उन्हें हमेशा से संदीप के विजन पर भरोसा था. वो चाहती थीं कि संदीप सिंह डायरेक्टर बनें. संदीप ने याद किया कि कैसे अंकिता, सुशांत सिंह राजपूत से उनकी बनाई फिल्म में काम करने को कहती थीं.

संदीप सिंह ने अपना बतौर डायरेक्टर डेब्यू दिसंबर 2023 में किया था. उन्होंने फिल्म 'सफेद' बनाई थी. उन्होंने कहा कि अंकिता और कंगना रनौत उन कुछ लोगों में से थे कि जिन्होंने बतौर डायरेक्टर उनके विजन और क्षमताओं पर भरोसा किया था. संदीप ने ये भी बताया कि फिल्म 'सफेद' उन्होंने अंकिता को ऑफर की थी, लेकिन उसे एक्ट्रेस नहीं कर सकीं. बाद में वो फिल्म 'स्वातंत्र्यवीर सावरकर' लेकर उनके पास पहुंचे.

Advertisement

अंकिता ने नहीं ली फीस

संदीप ने कहा, 'जब मुझे सावरकर मिली तो कोई मेरे साथ काम नहीं करना चाहता था, क्योंकि मैं काफी मीडिया ट्रायल से गुजर चुका था. उन्होंने (एक्टर्स) सोचा कि अगर वो मेरे साथ काम करेंगे तो उनकी इमेज इंडस्ट्री में खराब हो जाएगी. मैं एक दोस्त, एक भाई और एक परिवार के सदस्य की तरह अंकिता के घर गया था. मैंने उन्हें नहीं बताया कि कोई मेरे साथ काम नहीं करना चाहता. मैं बस उन्हें कहा कि मैं चाहता हूं आप सावरकर में यमुनाबाई का रोल निभाएं. और उन्होंने कहा- डन.'

प्रोड्यूसर ने आगे बताया कि वो इस फिल्म को लेकर अंकिता लोखंडे से कोई डिस्कशन नहीं करना चाहते थे. अंकिता ने उनकी बात मान ली लेकिन फिर उनके सामने अपनी शर्त रखी. अंकिता ने उन्हें कहा, 'मैं इस फिल्म के लिए कोई फीस नहीं लूंगी. संदीप मैं किसी भी रोल के लिए तुमसे कोई पैसे नहीं ले सकती हूं.' इसपर संदीप ने उन्हें कहा था, 'ठीक है, फिर तुम मेरी हर फिल्म में रहोगी.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »