अन‍िल कपूर की 30 म‍िनट की शादी के बीते 42 साल, बोले- हनीमून पर भी नहीं गया

अनिल कपूर ने अपनी 42वीं शादी की सालगिरह पर इंस्टाग्राम पर अपनी और पत्नी सुनीता कपूर की अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं. उन्होंने बताया कि उनकी शादी केवल 30 मिनट में हुई थी, जिसमें परिवार के कुछ करीबी सदस्य मौजूद थे.

Advertisement
सुनीता ने संघर्ष में दिया पति का साथ (Photo: Instagram @anilskapoor) सुनीता ने संघर्ष में दिया पति का साथ (Photo: Instagram @anilskapoor)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 19 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:16 PM IST

बॉलीवुड के झक्कास एक्टर अनिल कपूर आज अपनी 42वीं वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं. अनिल कपूर और सुनीता कपूर की शादी को तीन दशक से ज्यादा का समय हो चुका है. ऐसे में उन्होंने अपनी शादी की अनकही कहानी सुनाई है. कसम से फिल्म एक्टर की शादी की कहानी फिल्म स्टोरी से कम नहीं है. हैप्पी एनिवर्सरी बाद में बोलिए पहले कपल की फिल्मी स्टोरी तो पढ़ लीजिए. 

Advertisement

30 मिनट में हुई शादी   
42वीं एनिवर्सरी के मौके पर अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी और सुनीता की कुछ अनदेखी फोटोज शेयर की हैं. एक तस्वीर में अनिल और सुनीता शादी के बंधन में बंधते नजर आ रहे हैं. बाकी तस्वीरों में लव बर्ड्स का एक-दूसरे के लिए प्यार झलक रहा है.

प्यार और रोमांस से भरी फोटो शेयर करते हुए अनिल कपूर लिखते हैं कि शादी के 42 साल हो गए हैं और हम 53 साल से साथ हैं. हमारी शादी बहुत ही साधारण थी. शादी करीब 30 मिनट में हो गई थी. ना हनीमून, ना ढोल नगाड़ा. बस हमारे माता-पिता, कुछ नजदीकी लोग और हम दोनों. मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि वही 30 मिनट 53 साल बन जाएंगे. कहते हैं ना शादीें स्वर्ग में बनती हैं और हमारी वाकई वैसी ही रही. 

Advertisement

अनिल कपूर लिखते हैं कि मैंने ये पहले भी कहा है और आगे भी कहूंगा, तुम ही हो जिसकी वजह से सब कुछ चलता है. तुम्हारी वजह से मैं हर ख्वाब के पीछे जा सका, हर जोखिम उठा सका, हर सेट पर शांति से जा सका. क्योंकि मुझे हमेशा भरोसा रहा कि तुम सब कुछ संभाले हुए हो, नर्मी और मोहब्बत से. हर दिन के लिए शुक्रिया कि तुमने मुझे चुना लगातार 53 साल से. मैंने किसी भी दिन को हल्के में नहीं लिया है. मेरे सबसे अच्छे दोस्त, मेरे साथी, मेरी सब कुछ, शादी की सालगिरह मुबारक हो, मेरी जान. आगे भी हमेशा के लिए साथ रहें. 

स्ट्रगल में दिया था साथ 
अनिल कपूर और सुनीता 19 मई 1984 को शादी के बंधन में बंधे थे. एक्टर कई इंटरव्यू में बता चुके हैं कि जब वो फिल्मों में स्ट्रगल कर रहे थे, तब सुनीता एक सक्सेसफुल मॉडल थीं. 11 साल की डेटिंग के दौरान सुनीता कपूर ने अनिल कपूर के खर्चे भी उठाए. शादी करके दोनों ने अपनी मोहब्बत की मिसाल पेश की और हर किसी के लिए आइडल कपल बन गए. 

अब अनिल कपूर और सुनीता को हैप्पी एनिवर्सरी कह सकते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »