'मिस्ट्री वुमेन' संग मालदीव में वैकेशन एन्जॉय करते दिखे अंगद बेदी, नेहा धूपिया ने कही ये बात

नेहा धूपिया ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, "अंगद बेदी मालदीव में एक ब्लैक बिकिनी वाली औरत के साथ स्पॉट किए गए जिसने अपना चेहरा छिपा रखा था.. क्या मुझे इस बात की फिक्र होनी चाहिए?"

Advertisement
नेहा धूपिया और अंगद बेदी नेहा धूपिया और अंगद बेदी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 6:50 PM IST

तमाम अन्य बॉलीवुड सितारों की तरह की नेहा धूपिया भी वैकेशन एन्जॉय करने के लिए मालदीव पहुंच चुकी हैं. नेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वहां से तस्वीर शेयर की है जिसमें वह नीले समदंर के किनारे अपने पति के साथ सुनहरी धूप में एन्जॉय करती नजर आ रही हैं. हालांकि उनकी पोस्ट में सबसे मजेदार है इसका कैप्शन.

नेहा धूपिया ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, "अंगद बेदी मालदीव में एक ब्लैक बिकिनी वाली औरत के साथ स्पॉट किए गए जिसने अपना चेहरा छिपा रखा था.. क्या मुझे इस बात की फिक्र होनी चाहिए?" दरअसल ये मिस्ट्री वुमेन नेहा धूपिया ही हैं जिन्होंने अपना फेस कवर करके तस्वीर खिंचवाई है. महज एक ही घंटे में इस तस्वीर को एक लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक और शेयर किया है. फैन्स नेहा के कैप्शन की भी तारीफें कर रहे हैं.

Advertisement

तस्वीर की बात करें तो अंगद बेदी शर्टलेस होकर बैठे हैं और मस्कुलर अंदाज में नजर आ रहे हैं. उन्होंने सनग्लासेज लगा रखे है और ब्लू कलर के शॉर्ट्स पहने हुए हैं. वहीं उनके पीछे खड़ी नेहा धूपिया ने ब्लैक बिकिनी पहनी हुई है और एक बड़ी सी हैट से अपना चेहरा और सिर पूरी तरह कवर कर रखा है.

नेहा और अंगद के पीछे खूबसूरत नीला समंदर और पाम ट्रीज नजर आ रहे हैं. वर्क फ्रंट की बात करें तो अभी अंगद बेदी के पास कोई अपकमिंग प्रोजेक्ट नहीं है. बीते दिनों वह फिल्म गुंजन सक्सेना में नजर आए थे. इसी तरह नेहा धूपिया ने भी फिल्म देवी और हेलिकॉप्टर ईला के बाद से कोई प्रोजेक्ट साइन नहीं किया है. दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को एन्जॉय कर रहे हैं और अक्सर बेटी मेहर के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आती रहती हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें-

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement